
इससे पहले की आगे बढ़े एक विशेष समाचार भारत में फिर से लोकतंत्र की जीत हुई। और राजनीति की हार। लगभग एक माह से ज्यादा समय से दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहा जैन जी आंदोलन यानी कॉकरोच आंदोलन का आज शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तिफे के साथ ही पटाक्षेप हो गया। देखिए संलग्न वीडियो।

अब स्थानीय मुद्दे पर आते हैं। पुलिस अधीक्षक डायरेक्टर प्यारेलाल शिवरान का आज पुलिस थाना कुचामन में आगमन हुआ। इस अवसर पर शांति समिति की बैठक का भी आयोजन किया गया। बैठक में कुचामन सिटी के सभी गणमान्य नागरिकों ने शिरकत की। दरअसल लावा के एक ठेकेदार को रोहित गोदारा गैंग की धमकी के सिलसिले में एसपी साहब का कुचामन थाने में आगमन हुआ था।

मीटिंग के दौरान सभी ने शहर की मुख्य समस्याओं को डॉ शिवरान से साझा किया। मुख्यत: ट्रैफिक व्यवस्था की पूरी मीटिंग में छाई रही। डॉ शिवरान ने इसे संबंध में कहा कि जन सहयोग से ही इस बड़ी समस्या पर काबू पाया जा सकता है। चाहे कितनी ही बड़ी समस्या हो जन सहयोग से उससे पार पाया जा सकता है। इससे पहले सभा शुरू होने से पूर्व कुचामन विकास समिति अध्यक्ष डॉक्टर ओमप्रकाश काबरा ने डॉक्टर शिवरान का साफा का दुपट्टा पहन कर स्वागत किया। साथ में विकास समिति सचिव श्री बनवारी लाल मौर भी उपस्थित थे.। महिला विकास समिति की अध्यक्षा श्रीमती बरखा रानी जैन भी सभा मे उपस्थित थी।

उसके बाद मदरसा इस्लामिया सोसायटी के श्री हबीब सोलंकी और श्री याकूब भाटी ने भी डॉक्टर शिवरान को साफा और माला पहनकर स्वागत किया। वहीं शहर के गणमान्य नागरिकों में ठाकुर मनोहर सिंह रूपपुरा, आरटीआई एक्टिविस्ट श्री चतुर्भुज शर्मा, श्री रूप सिंह राजपुरोहित, मानवाधिकार सुरक्षा संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री मुन्नालाल काछवाल, बजरंग दल जिला अध्यक्ष श्री योगेश शर्मा, मदरसा इस्लामिया सोसायटी से श्री हबीब सोलंकी,श्री याकूब भाटी,श्री नवाब शेख,श्री नथमल शर्मा, श्री सुनील शेखराजका, श्री जगदीश राम, श्री महेंद्र सिंह,श्री आशीष राणा आदि मुख्यतः उपस्थित थे।

सभी ने शहर के मुख्य समस्याओं से पुलिस अधीक्षक महोदय को अवगत करवाया। नशे की समस्या पर बोलते हुए डॉक्टर शिवरान ने कहा कि यह जो ड्रग्स का नशा है यह वनवे है इससे ऊपर काबू पाना असंभव सा है। यानि यदि कोई यह नशा करने लग जाय तो उससे फिर इसे छुड़वाना असम्भव सा होता है. इसलिए यदि सभी अपने-अपने बच्चों पर विशेष निगरानी रखें और संदिग्ध लोगों के बारे में पुलिस प्रशासन को अवगत करावे तो इस अपराध पर काबू पाया जा सकता है।
अंत में प्रेस को संबोधित करते हुए डॉक्टर शिवरान ने कहा हमने सभी हाईवे आदि पर गश्त को बढ़ाया है साथ ही सभी थानो मे नफरी को भी का बढ़ाया है इससे निश्चित रूप से सकारात्मक परिणाम सामने आएंगे। इससे पहले डॉक्टर शिवरान ने लोगों के साथ मिलकर थाना परिसर में पौधारोपण भी किया।
Quick News News as quick as it happens