Thursday , 28 May 2026

पेटोल. डीजल की कीमतों में बढोतरी व बढ़ती महंगाई व पेपर लीक के विरूद्ध कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन ।

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आहवान एवं क्षेत्रीय जननेता महेन्द्र चौधरीं के मार्गदर्शन में देश व प्रदेश में बढ़ते पेट्रोल- डीजल दाम, बढती महंगाई, नीट पेपर लीक व अन्य जन विरोधी कार्य प्रणाली के विरूद्ध नावां-कुचामन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नगर कांग्रेस कचामन के संयुक्त तत्वाधान में महामहीम राज्यपाल को उपखण्ड अधिकारी कुचामन के मार्फत जुलूस के रूप में उपखण्ड कार्यालय पहुँचकर विरोध प्रदर्शन कर ज्ञापन प्रस्तूत किया। कुचामन नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष स्तेन्द्र सारस्वत ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश में दिन प्रतिदिन पेट्रोल- डीजल व रसोर्ड गैस की कीमतें बढने से आमजन को अत्यन्त परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही वर्तमान भीषण गर्मी के दौर में प्रदेश में अघोषित बिजली कटौती व अनियमित पेयजल सप्लाई से प्रदेशवासियों को भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।


बढती महंगार्ड से आम आदमी का अपने परिवार ‘ का भरण-पोषण करना अत्यन्त दूभर हो गया है। साथ ही नीट पेपर जैसी ‘राष्टीय स्तर की प्रतियोगी परिक्षाओं का पेपर लीक होने से यूवाओं के रोजगार पर गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। जिसके परिणाम स्वरूप देश-प्रदेश में यूवा आत्महत्या को मजबूर है। इसाकी उत्तरदायी देश-प्रदेश’ की सरकार है। साथ ही क्ुचामन-नावां नगर परिषद में विकास कार्यं के नाम पर बड़ी अनियमितता बरती जारही है जो जनता के हितों के साथ खिलवाड है। इसी के साथ ही क्षेत्रीय आमजनों को पिफित्सा सविधाओं के निरन्तर कमी के चलते आमजन को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।


ज्ञापन प्रस्तुत करते समय जिला उपाध्यक्ष सर्व श्री माधवप्रसाद धूत नांवा, शेर खान, बाबुलाल कांग्रेस नगर अध्यक्ष नांवा, भंवर अली ब्लॉक अध्यक्ष कुचामन, बुद्वाराम चौधरी, उदय बजाज सिंह खारिया ब्लॉक अध्यक्ष नावां, सुतेन्द् सारस्वत नगर अध्यक्ष कचामन, हंमराज चावला निवर्तमान उपसभापति नगर परिषद कुचामन, गजेन्द्र कांसोटिया, चन्द्रकला नोगिया, पजा सोनी, गोपाल जड़ावटा, मदनलाल कुमावत ‘ सरपंच हिराणी, शंकरलाल मोहनपुरिया पार्षद मृदुला कोठारी, सिकन्दर खिंची, कमलकान्त डोडवाड़िया, सुभाष पावड़़िया पार्षद, पंच परसाराम बुगालिया, खान, इकराम भाटी, मो. नासिर खान, प्रेम चन्देलिया, मुन्नाराम महला, इमदाद फारूक टाक, मुकेश सैन, इमरान लीलगर, दीनदयाल कमावत, एडवोकेट बन्नाराम चौधरी लादुराम डोडवाडिया सहित सैंकड़़ों कॉग्रेसजन श्यामलाल बागड़ा उपरिथत रहे।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

कुचामन के जिला अस्पताल में रोगियों को एक क्विंटल फल वितरण कर विद्यार्थियों ने बांटी मानवता की मिठास

स्टेशन रोड स्थित पीएम श्री जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुचामनसिटी में चल रहे समाजसेवा …