
सहस्त्र औदीच्य समाज द्वारा औदीच्य दिवस विविध आयोजनों के साथ हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
समाज अध्यक्ष इंदिरा शर्मा ने बताया कि औदीच्य दिवस कार्यकारिणी द्वारा प्रातः 6:30 बजे से ही विविध आयोजनों के साथ आरम्भ हुआमहासचिव राहुल व्यास ने बताया कि प्रातः 6:30 बजे शहर के चार अलग – अलग क्षेत्रों सेक्टर -14, सेक्टर – 3, 4, छोटी ब्रह्मपुरी और सुंदरवास क्षेत्र के निवासियों ने एकत्रित होकर प्रभात फेरी निकाली जिसमें उन क्षेत्रों के निवासियों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।अपराह्न 3:00 बजे समाज रूद्र मंडल द्वारा सेक्टर 14 स्थित देव चंद्रेश्वर महादेव मंदिर में रुद्राभिषेक किया गया तत्पश्चात 5:30 बजे समाज के नवनिर्मित कमरों और रिनोवेटेड हाल का लोकार्पण किया गया ।सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ समाज की बहु प्रतिशत मल्टीकलर नवीन परिवार परिचय निर्देशिका 2025 का विमोचन किया गया, पत्रिका का विमोचन कार्यकारिणी पदाधिकारियों के साथ समाज के वरिष्ठ सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से किया गया, वहीं समाज के नवीन कमरों के निर्माण में आर्थिक सहयोग प्रदान करने वाले भामाशाहों अरुण प्रकाश व्यास, श्रीमती निर्मला दवे, रवि शंकर शर्मा और राजेंद्र वल्लभ शर्मा को स्मृति चिन्ह देखकर समाज अध्यक्ष और कार्यकारिणी द्वारा सम्मानित किया गया।

चूंकि कार्यकारिणी का कार्यकाल भी समाप्त होने जा रहा है इसलिए समाज अध्यक्ष श्रीमती इंदिरा शर्मा ने समस्त कार्यकारिणी सदस्यों तथा महिला संगठन का ऊपरना ओढ़ा कर सम्मान किया , कार्यक्रम में महासचिव राहुल व्यास, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार व्यास, दिनेश दामोदर दवे, गोपाल रावल, समाज गौरव शशि रंजन जानी, विनोद बिहारी याग्निक और कई गणमान्य सदस्य व कार्यकारिणी के जय प्रकाश शर्मा, लोकेश रावल, सुशील आचार्य, संजीव जानी, प्रमोद शंकर शर्मा, कैलाश शर्मा, अमूल दवे, सुनील दवे, मनीष दवे, भुवन रावल प्रतीक व्यास, संजीव शर्मा, सरोज औदीच्य,प्रमिला व्यास,आशीष जानी , नरेश कुमार दीक्षित उपस्थित रहे, कार्यक्रम का संचालन कैप्टन सुधा व्यास ने किया, कार्यक्रम के पश्चात समाज के आराध्य श्री गोविंद माधव जी की महा आरती समस्त समाज जन द्वारा की गयी और उसके बाद महाप्रसादी का आयोजन के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ जिसमें समस्त समाज जनों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अंत में धन्यवाद सह सचिव डॉ. योगेश जानी ने दिया।

वहीं समाज की नवीन मल्टी कलर परिवार परिचय निर्देशिका का वितरण भी आरंभ कर दिया गया।इस अवसर पर नवी धर्मशाला में निर्मित नए कमरों वो रेनोवेटेड हॉल का लोकार्पण इनमें आर्थिक सहयोग करने वाले भामाशाहों श्री अरुण प्रकाश व्यास, श्रीमती निर्मला गिरीश दवे, श्री रवि शंकर शर्मा और श्री राजेंद्र वल्लभ शर्मा द्वारा किया गया और साथ ही समाज कार्यकारिणी द्वारा इस उत्सव पर इन भामाशाहों को स्मृति चिन्ह देकर और उपरना ओढ़ा कर सम्मानित भी किया।
कार्यक्रम में समाज की बहुप्रतीक्षित मल्टी कलर परिवार परिचय निर्देशिका- 2025 का विमोचन भी किया गया, कार्यक्रम के अंत में आराध्य देव श्री गोविंद माधव जी की महाआरती की गई तत्पश्चात समस्त आगंतुकों ने प्रसाद ग्रहण किया ।
परिवार परिचय निर्देशिका का वितरण भी कार्यक्रम के पश्चात आरंभ कर दिया गया जिसमें समाज के लगभग 200 जनों ने अपनी पत्रिका प्राप्त की।
Quick News News as quick as it happens