Friday , 13 February 2026

6 अप्रेल को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर के पोस्टर का विमोचन

राजस्थान जैन सभा कुचामन सिटी व् जैन वीर मंडल के जागरूक कार्यकर्ता सुभाष पहाडिया ने बताया की नववर्ष, रामनवमी, भगवान महावीर जन्म कल्याणक महोत्सव, वीर हनुमान, डा भीमराव अम्बेडकर जयंती आदि उत्सवो पर जिनेश्वर दास दिगम्बर माध्यमिक विधालय पलटन गेट पर सर्व समाज व जैन समाज कुचामन द्वारा स्व श्रीमती भवरीदेवी स्व भवरलालजी डोसी परिवार के सौजन्य से राजस्थान जैन सभा व श्री जैन वीर मण्डल कुचामन के तत्वाधान मे आयोजित रक्तदान शिविर प्रचार प्रसार हैतु पोस्टर का विमोचन परम पुज्य गणिनी आर्यिका सरस्वती माताजी, अनन्तमति माताजी, महोत्सव मति माताजी के सानिध्य नथमल, सोभागमल, विनोद, अशोक, विपुल गगवांल देवेन्द्र,जयकुमार, विजय, मुकेश पहाडिया सुभाष, पकंज, रावका, राजकुमार सेठी, राजकुमार,विनोद काला, विमल पाटनी, रविकांत पाटोदी समाज के श्रावक श्राविकाओ ने विमोचन कर रक्त दान शिविर को सफल बनाने का का आश्वासन दीया |

माताजी ने कहा कि जीवदया मानव सेवा से ही भगवान महावीर के दिव्य सन्देशं जीवो ओर जीने दो की पालना होगी |
शिविर सयोजंक अशोक अजमेरा, सचिन गगवांल, प्रतीक रावंका के सानिध्य मे युवाओ द्वारा आमजन से सम्पर्क कर ज्यादा से रक्तदान करने की प्रेरणा देकर प्रचार किया जा रहा हे |

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

कुचामन में पेंथर मिला मृत अवस्था में

कल कुचामन में एक चौका देने वाली घटना हुई स्थानीय स्टेशन रोड पर भैरू तालाब …