Saturday , 3 October 2026

ग्रामीण क्षेत्रों में दिव्य ज्योति कलश रथ का स्वागत

मंगल गीत गा पुष्प वर्षा कर आरती की
                                   मंदिर बने जनजागरण के केन्द्र
                                   दीपयज्ञ एवं गायत्री महायज्ञ से कर रहे चेतना

  दिव्य ज्योति कलश रथ यात्रा के क्षेत्रीय संयोजक राजेन्द्र सिंह प्रेमपुरा ने बताया गायत्री तीर्थ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में कुचामन के ग्रामीण क्षेत्र नालोट ,चितावा, कुकनवाली, प्रेमपुरा, छापरी  ,पांचवा, भैरूपुरा, विजयपुरा, दीपपुरा सुजानपुरा, शिवदानपुरा, गोपालपुरा, इंडाली , चितावा , लाम्बा ,पारीक की ढाणी, रामसागर कोठी, डकती कोठी ,खारिया, हरित नगर, रामनगर, हनुमानपुरा, पदमपुरा ,केरपुरा, पलाड़ा, रसाल, सीतापुरा,जसराना , रूपपुरा,टोरडा, नारायणपुरा, हरियाजून, बड़ा गांव, पालड़ी मंडावरा, लख जी का बास, हिरानी, सिंधूपूरा, भांवता इत्यादि गांवों में दीपयज्ञ व गायत्री यज्ञ कर भारतीय संस्कृति लोक जागरण का कार्य किया जा रहा है ।
गायत्री शक्तिपीठ के व्यवस्थापक भैंरुलाल उपाध्याय ने बताया दिव्य कलश रथ यात्रा के दौरान आम जन को बली वैश्य यज्ञ के बारे में जानकारी देकर भौतिक व आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग पथ बताया । समवेत स्वर में महामृत्युंजय मंत्र एवं गायत्री मंत्र के पाठ से वसुधैव कुटुम्बकम विश्व कल्याण की मंगल कामना कर गांवों में स्थित देवालयों को जनजागरण का केंद्र बनाकर युग परिवर्तन की ओर उन्मुख किया जा रहा है ।
रथयात्रा के सह संयोजक जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित ने बताया रथयात्रा के साथ रूपसिंह राजपुरोहित, राजेन्द्र सिंह प्रेमपुरा , भैंरूलाल उपाध्याय अशोक पारीक,जगदीश जांगिड़,पवन कुमार भार्गव, राम सिंह जादौन, निर्मला पारीक, मौसी भरतपुर, तारा देवी टेलर, ज्योति अग्रवाल, पुष्पा कंवर, उमा देवी ,राजेंद्र गौड़,महेश चौरसिया, भवानी सिंह रसीदपुरा जिजोट गजानंद कुमावत रामनारायण स्वामी शिवपाल सिंह चितावा शिवकरण रायल , गोपाल स्वामी , सुशील पारीक भंवरसिंह कुकनवाली , मुरली जोशी ,सुनील शर्मा अमर सिंह प्रेमपुरा पवन जैन विक्रम जांगिड़ हरिसिंह मुलसिंह पांचवा रामचंद्र शर्मा कैलाश मेघवाल भगवान सिंह रसाल आदि बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने पूजन अर्चन कर दर्शन लाभ लिया । ग्रामीण परिवेश में गायत्री मंत्र की मधुर ध्वनियों से सम्पूर्ण वातावरण धर्ममय हो गया । जगह – जगह ग्रामीण समुदाय ने मंगल गीत गा पुष्पवर्षा कर आरती से दिव्य ज्योति कलश रथ यात्रा का स्वागत किया ।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

गाँधी : उनसे नफरत जिन्होंने अपना सब कुछ देश के नाम कर दिया

 माफ़ कीजिएगा यह कार्यक्रम मुझे कल करना चाहिए था लेकिन मैं आज कर पा रहा …