
कुचामन सिटी, आज अखिल भारतीय किसान सभा, तहसील कुचामन सिटी (जिला डीडवाना-कुचामन) ने दुग्ध उत्पादक किसानों और क्षेत्र के किसानों की ज्वलंत समस्याओं को लेकर माननीय मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार के नाम 8 सूत्री मांग-पत्र उपखंड अधिकारी, कुचामन सिटी के माध्यम से सौंपा। मांग-पत्र में कहा गया है कि दूध उत्पादन, पशुपालन और कृषि कार्य में लगातार बढ़ती लागत के कारण किसानों की आय प्रभावित हो रही है। साथ ही फसलों को बे-मौसम बरसात से नुकसान के कारण किसानों के सामने गंभीर आर्थिक संकट उत्पन्न हो गया है।
प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं:

1.दूध उत्पादक किसानों को दूध का भाव 12 रुपये प्रति फैट निर्धारित किया जाए।
2.दूध की फैट जांच मशीनों की निष्पक्ष एवं नियमित जांच कर सही फैट निकाली जाए।
3.नकली दूध एवं नकली दूध उत्पादों पर प्रभावी जांच कर रोक लगाई जाए।
4.पशु चारा, खाद एवं चूरी के भाव नियंत्रित किए जाएं।
5.प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में खरीफ फसल की सही क्रॉप कटिंग करवाई जाए।
6.फसल कटाई के समय हुई बे-मौसम भारी बरसात से फसलों को हुए नुकसान का सर्वे एवं विशेष गिरदावरी करवाई जाए।
7.चुनावी प्रक्रिया में पारदर्शिता एवं निष्पक्षता सुनिश्चित की जाए तथा भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त कर कड़ी कार्यवाही की जाएं
8.बूंटीनाथपुरा से कालोली 33 केवी सोलर लाइन निर्धारित मापदण्डों के आधार पर लगाई जाए।
ज्ञापन में उपखंड अधिकारी से निवेदन किया गया है कि उक्त मांग-पत्र को मुख्यमंत्री महोदय व जिला कलेक्टर महोदय को प्रेषित कर किसानों एवं दुग्ध उत्पादकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करवाया जाए।
ज्ञापन सौपने वालों मे हरदेवराम आनंद, कानाराम बिजारणिया,संगीता बिजारणिया,डालचंद,महावीर प्रसाद,गिरधारी राम,रामनिवास,महेश पारीक,चोखा पुरी,आदि उपस्थित रहे

वही दूसरी और बूंटीनाथपुरा से कालोली तक खींची जा रही 33 KV सोलर लाइन के विरोध में किसानों का धरना आज निश्चित समय पर 7वें दिन भी जारी रहा। आज धरने में कानाराम बिजारणियां (डुंडील), हरदेवाराम आनंद (शिव), इंद्रजीत सिंह (बूंटीनाथपुरा), मोहनराम पोड़, विकास पोड़, परसाराम जाखड़, प्रमु जाखड़, मांगीलाल जाखड़ (चावण्डिया), दीपक सिंह और संदीप सोहू (कालोली) मौजूद रहे।
धरने में शामिल किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल आज दूध की कीमतें तय करने के संबंध में अतिरिक्त जिला कलेक्टर (कुचामन सिटी) से भी मिला।

लटकते तारों से हादसे का डर
किसानों ने गंभीर आरोप लगाया है कि कंपनी के ठेकेदार व कर्मचारियों ने तारों को खंभों पर बहुत ढीला छोड़ रखा है, तार जमीन को छू रहे हैं। किसानों का कहना है कि खराब मौसम या तूफान में यदि सोलर लाइन के तार 11 KV सिंगल फेस लाइन के संपर्क में आ गए तो बड़ी दुर्घटना हो सकती है।
किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि इससे किसी जन-माल की हानि होती है, चारागाह में घूम रहे पशु को करंट लगता है या किसी किसान-राहगीर के साथ दुर्घटना होती है, तो उसकी पूरी जिम्मेदारी प्रशासन और कंपनी की होगी।
धरने को धर्मपाल सिंह राव, मदन सिंह राव, संगीता कुमारी (हुडील), चोखापुरी (टोडास, डालचंद (खोरण्डी), गोपाल, महावीर चायल (घाटवा), मोहनराम (राजपुरा), नेमाराम जाखड़ (कालोली) सहित कई गांवों के किसानों का समर्थन मिल रहा है।
Quick News News as quick as it happens