Sunday , 17 May 2026

कूकनवाली में जरूरतमंद विद्यार्थियों को स्वेटर एवं जरूरतमंद परिवारों को कम्बल वितरण

जीव दया सेवा समिति चेरिटेबल ट्रस्ट कुचामन सिटी के तत्वावधान में दानदाताओं के सहयोग से महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय अंग्रेजी माध्यम,कुकनवाली में जरूरतमंद 40 विद्यार्थियों को स्वेटर वितरित किए गए।सर्दी के मौसम में स्वेटर मिलने पर विद्यार्थी बहुत प्रसन्न हुए।

पक्षियों के भोजन के लिए विद्यालय में बर्ड फीडर लगाए गए।

इस अवसर पर समिति अध्यक्ष जीव मित्र नरेश जैन, सचिव जीव मित्र प्रदीप काला, कुकनवाली सरपंच धन्नाराम किरडोलीया फ़ौजी, पंचायत समिति मेम्बर नीलेश जैन, स्कूल प्रधानाचार्य गोविन्द मंडावरिया,कूकनवाली गौ शाला कोषाध्यक्ष पवन जैन जीव मित्र डॉ प्रकाश टेलर, जीव मित्र गोपाल झंवर मंचासीन थे।


समिति अध्यक्ष जीव मित्र नरेश जैन ने समिति के कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा ऐसे नेक कार्य करने से समिति परिवार के सभी सदस्यों को खुशी मिलती है।बच्चों को जीवो की हिंसा नहीं करने कि प्रेरणा दी। विद्यालय प्रशासन से सुरेन्द्र सिंह काजला, राजूराम निठारवाल, राजेन्द्र रनवा, रजत कुमार शर्मा, जितेन्द्र कुमार ने इस सेवा कार्य में सहयोग किया।
मंच संचालन गजानंद स्वामी ने किया।


विद्यालय प्रशासन ने जीव दया सेवा समिति के कार्यों कि भुरी भुरी प्रशंसा कर धन्यवाद ज्ञापित किया।
जरूरतमंद 45 परिवारों को सर्दी से बचाव के लिये कंबल वितरण किए गए। सभी ने कंबल पाकर समिति सदस्यों को दिल से दुवाएं दी।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

RTE में प्रवेश के बावजूद दुसरे बहाने से पैसा लूटते स्कुल

नमस्कार दोस्तों स्वागत है एक बार फिर से निजी स्कूल बनाम सरकारी स्कूल के लगातार …