
क्विक न्यूज़ ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को समझते हुए आज एक नई मुहिम चालू की। भारत में शिक्षा मंत्रालय द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार तंबाकू से जुड़े पदार्थ( गुटका, जर्दा,सिगरेट,पान )आदि की दुकान किसी भी शैक्षणिक संस्थान से 100 गज के दायरे में नहीं होनी चाहिए। यानी 91. 44 मीटर की परिधि में तंबाकू जनित पदार्थ की बिक्री पूरी तरह से प्रतिबंधित है।

जबकि किसी भी विद्यालय के आसपास ही गुटके सिगरेट आदि की खुलेआम बिक्री देखी जा सकती है। इसी संबंध में आज क्विक न्यूज़ ने अपनी सामाजिक जिम्मेदारी समझते हुए स्थानीय जवाहर विद्यालय के प्रशासन को साथ में लेकर जवाहर स्कूल के आसपास की दुकानों से तंबाकू जनित पदार्थो की बिक्री को रोकने का समझाइश के जरिये प्रयास किया।

क्विक न्यूज़ के साथ क्विक न्यूज़ के प्रमुख सहयोगी चतुर्भुज शर्मा ने भी अपना पूरा सहयोग प्रदान किया। और सुखद बात यह है कि जवाहर स्कूल की प्राचार्या ने भी हमें पूरा सहयोग किया। हुआ कुछ ऐसा कि हमने विद्यालय के ही कुछ बच्चों को आसपास की दुकानों पर गुटखा सिगरेट लेने भेजा साथ ही वीडियो रिकॉर्डिंग भी ऑन करवा दी।

दुकानदारों ने बगैर किसी हिचकिचाहट के बच्चों को गुटखा, सिगरेट आदि दे दिए। जिनके वीडियो आपके बैकग्राउंड के वीडियो में देख सकते हैं। फिर स्कूल प्रशासन को साथ में लेकर हमने प्रत्येक दुकानदार को तम्बाकू युक्त पदार्थ नहीं बेचने के लिए समझाइश के जरिये प्रयास किया। देखिए वीडियो। क्विक न्यूज़ आशा करता है की सभी भी स्कूल के आसपास के दुकानदार इस तरह के पदार्थ नहीं बैचेंगे जिससे युवा पीढ़ी को सही दिशा निर्देश मिले।क्विक न्यूज़ ने उप जिला शिक्षा अधिकारी से भी इस संबंध मे अपील की जिस पर उन्होंने पूरा सहयोग करने की बात की। आगे भी क्विक न्यूज़ इस मुहीम को जारी रखेगा।
Quick News News as quick as it happens