Thursday , 16 April 2026

सेंट पॉल्स स्कूल कुचामन सिटी में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

शहर के प्रतिष्ठित सेंट पॉल्स स्कूल द्वारा सरला बिरला कल्याण मंडप में एकल नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में लॉयन बाबूलाल जी मांदनिया, विशिष्ट अतिथि के रूप में लॉयन के. जी मोदी उपस्थित थे। मुख्य अतिथि व विशिष्ट अतिथि का लायंस ग्रुप अध्यक्ष श्री दलपत सिंह जी रुणीजा व प्रबंध निदेशक संजीव सिंह रुणीजा द्वारा माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

मंच का संचालन श्री चंद्र शेखर राठौर व नितेश शर्मा के द्वारा किया गया। इस प्रतियोगिता में लगभग 300 विद्यार्थियों ने भाग लिया। निर्णायक मंडल द्वारा निष्पक्ष निर्णय लेकर प्रथम द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभाओं को पुरस्कृत किया गया।

शाला निदेशक दलपत सिंह रुणिचा द्वारा बच्चों को नृत्य के महत्ता के बारे में बताते हुए अवगत कराया गया कि नृत्य हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। यह छात्रों की शारीरिक और मानसिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। ऐसी प्रतियोगिताएं छात्रों को अपनी रचनात्मकता दिखाने का मंच प्रदान करती है। इस अवसर पर शाला प्राचार्य तेजवीर सिंह जी जादौन, श्रीमान एमके शुक्ला, श्रीमती सरोज शर्मा वह समस्त सेंट पॉल स्टाफ उपस्थित रहे।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

RTE में प्रवेश के बावजूद दुसरे बहाने से पैसा लूटते स्कुल

नमस्कार दोस्तों स्वागत है एक बार फिर से निजी स्कूल बनाम सरकारी स्कूल के लगातार …