Friday , 5 December 2025

सुविधाओं को तरस रहे हैं दीपपुरा वासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर है

ठूंठ बने हैण्डपंप और शोपीस बना ट्यूबवेल, यह तस्वीर है दीपपुरा पंचायत की

कुचामन पंचायत समिती के अंतर्गत ग्राम पंचायत दीपपुरा वासी पानी की समस्या से जूझ रहे हे | गर्मी की दस्तक होते ही पेयजल संकट और विकराल हो गया ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिये तरस रहे है | कई बार उच्चाधिकारियों को समस्या से रूबरू कराने के बाद भी किसी ने इनकी प्यास बुझाने की दिशा में कोई पहल करना मुनासिब नहीं समझा |

मजबूरन लोगों को पेयजल के लिये भटकना पड़ता है  | यह तक की छोटे बच्चो को  भी पढ़ने जाने की  की बजाय पानी का जुगाड़ करने में लगन पड़ रहा है | वैसे तो पंचायत में लगभग एक दर्जन से अधिक हैण्डपंप लगे हुये है ,लेकिन इनमें से सभी खराब होने से यह ग्रामीणों के हलक की प्यास बुझाने में नाकाम साबित हो रहे है | ग्राम पंचायत द्वारा खुदवाये गये ट्यूबवेल भी जल स्तर गहराने से लोगों का साथ छोड़ गये |

वहीं दीपपुरा ग्राम पंचायत में डूकिया पेट्रोल पंप के पीछे रेगर बस्ती में दस साल पहले बनवाया गया ट्यूबवेल भी जल स्तर नीचे खिसकने से पिछले दो वर्ष से खराब पड़ा हे और ट्यूबवेल मात्र  शोपीस बना हुआ है | पुर्व वार्ड पंच परसाराम बुगालिया बताते है कि ग्रामीण बूंद-बूंद पानी के लिये तरस रहे है | ट्यूबवेल और कुएं सूखने व हैण्डपंपों के ठूंठ होने से लोगों को गांव के बाहर से पानी लाना पड़ रहा है वहीं बच्चे भी पढ़ने की बजाय पानी का जुगाड़ करने में लगे रहते है | उन्होंने बताया कि उच्चाधिकारियों को समस्या से अवगत कराने के बाद भी कोई समाधान नहीं हो सका| परसाराम बुगालिया, रामदेव रेगर, जोधाराम, नरेंद्र, आदि ग्रामीणों ने हैण्डपंपों की मरम्मत व रिबोर कराने की मांग की है ताकि लोगों को आगे आने वाले दिनों में पेयजल संकट से ना जूझना पड़े |

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

रमेश रुलानिया हत्याकांड : अब तक का घटनाक्रम

 डीडवाना कुचामन पुलिस की मेहनत का परिणाम यह रहा कि रमेश रुलानीया हत्याकांड के सभी …