Friday , 13 February 2026

श्रमिको को पढाया सुरक्षा और स्वच्छता का पाठ

कुचामन सिटी दिनांक 18 दिसम्बर २5 : राजस्थान नगरीय आधारभूत ‘ विकास परियोजना (RUIDP) के सामुदायिक जागरूकता एवं जनसहभागिता कार्यक्रम के तहत आरयआईडीपी के अधीक्षण अभियंता श्री नेमीचंद पंवार के निर्देशन में अधिशाषी अभियंता श्री राजकुमार मीणा के मार्गदर्शन में सहायक अभियंता श्री अनिल ‘ सैनी के सहयोग से शहर में नई पेयजल वितरण प्रणाली व सीवरेज परियोजना के कार्य कर रही शहर के एसटी.पी. साईट कुचामन पर कार्यरत श्रमिकों को श्रमिक सुरक्षा और स्वच्छता के बारे में किया जागरूक ।


श्रमिक जागरूकता कायकम में श्रमिकों की भूमिका पर बोलते हुये कैप के सामाजिक विकास विशेषज्ञ देवेन्द्र सिंह ने बताया कि “जीवन अनमोल है” इसलिए सभी श्रमिक साथी कार्य स्थल पर सुरक्षा उपकरणों को उपयोग में लेते हुए कार्य करें और अपने आप को सुरक्षा के दायरे में समायोजित करें क्योंकि आपका जीवन आपके और आपके परिवार के लिए अनमोल है साथ ही सभी श्रमिक साथियों को सुरक्षा की शपथ दिलाई साथ ही श्रमिकों को बताया कि साईट पर कार्य करते समय श्रमिक सुरक्षा को प्राथमिकता दें एवं पूरे सुरक्षा उपकरणों के साथ ही कार्य करें क्योंकि छोटी सी लापरवाही बहुत बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है |


कैप की सविता शर्मा ने स्वच्छता हमारे जीवन से जुड़ी हुई एक अच्छी आदत है जिसे हर किसी को अपने जीवन में अपनाना चाहिए क्योंकि स्वच्छता से मनुष्य’ के जीवन’ को मानसिक और शारीरिक रूप से बहत से लाभ हो सकते है और अच्छा स्वास्थ्य किसी के भी जीवन को बेहतर बना सकता है क्योकि अच्छे स्वास्थ्य का मूल मंत्र स्वच्छता है स्वच्छता का सीधा प्रभाव हमारे स्वास्थ्य पर पडता है यदि साफ सफाई नहीं होगी तो हमारा स्वास्थ्य भी ठीक नहीं रह पायेगा। साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही श्रमिक लाभकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

कुचामन में पेंथर मिला मृत अवस्था में

कल कुचामन में एक चौका देने वाली घटना हुई स्थानीय स्टेशन रोड पर भैरू तालाब …