Wednesday , 26 March 2025

श्याम फाल्गुन महोत्सव पोस्टर का हुआ विमोचन।

 कुचामन सिटी।हर वर्ष की भाती इस वर्ष भी श्याम दरबार फाल्गुन महोत्सव 2025 का आगाज दिनांक 23.02.2023 को बाबा श्याम के मंदिर में पोस्टर विमोचन के साथ आरम्भ हुआ, जिसमे भाजपा नागौर देहात जिला अध्यक्ष श्री मति अधिवक्ता सुनिता जी रांदड, ने सर्व प्रथम बाबा के मन्दिर मे बाबा श्याम के दर्शन किये,|

उसके बाद जिला महामंत्री बुधाराम जी, जिला उपाध्यक्ष सुनील चौधरी, कुचामन मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मारवाड़ा (कुमावत) भाजपा आई टी जिला संयोजक अनन्त तिवाड़ी, संदीप जैन, मनोज स्नेही, विकास जैन, पार्षद सुरेश सिखवाल भाजपा मीडिया प्रभारी सोनू पारीक, अमन जैन, मंदीर समिति से पप्पुराम राहोरिया, भागु राम राहोरिया, भिवा राम राहोरिया, गिरिराज शर्मा, धीरज सोनी आदि उपस्थित रहे | अंत मे मंदिर समिति ने सभी आगुंतकों का आभार प्रकट किया।
कार्यक्रम निम्न अनुसार रहेंगे: रविवार, 9 मार्च 2025 महा अभिषेक प्रात: 10:15 बजे विशाल भजन संध्या रात्रि 8:15 बजे से एक शाम बाबा श्याम के नाम।


सोमवार, 10 मार्च 2025 प्रातः 9:15 बजे भव्य निशान यात्रा
चारभुजा मन्दिर धानमण्डी से शुरू होकर गोल प्याऊ, सेवा समिति, मंगलीदेवी स्कूल, न्यू कॉलोनी होते हुए, स्टेशन रोड़ से होते हुए श्री श्याम मन्दिर गोशाला में निशान चढ़ेंगे।
विशेष आकर्षण :-
पुष्प होली चंग धमाल श्याम कीर्तन 8:15
11 मार्च 2025
महायज्ञ प्रातः 10:15 बजे से
महाप्रसादी (भण्डारा) दोपहर 1:15 बजे से सायं 6:15 बजे तक रहेगा।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

लेटलतीफी के कारण सडक निर्माण बना जी का जंजाल

        लम्बे अरसे से चल रहे हैं पाइपलाइन और सड़क निर्माण के …