Friday , 5 December 2025

 विश्व शांति की कामना से साइकिल यात्रा पर निकले युवक का कुचामन में हुआ भव्य स्वागत।

लगभग 5:30 माह पूर्व काशी विश्वनाथ से विश्व शांति की कामना को लेकर साइकिल यात्रा पर निकला युवक अजय कुमार पटेल कल पहुंचा कुचामन । कुचामन के लोगों ने युवक का दिल खोलकर स्वागत किया । द्वादश ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा पर निकला युवक अजय पटेल कल दोपहर लगभग 11:00 बजे कुचामन पहुंचा । यहां के पुराने बस स्टैंड पर युवा नेता देशी  गुर्जर की अगुवाई में अजय पटेल का माला  एवं साफा पहनकर भव्य स्वागत किया गया।

            विश्व में फैलती अराजकता और वैमनस्य को दूर करने की भावना को लेकर युवक अजय पटेल यूपी से निकल  पड़ा एक अदद साइकिल लेकर । युवक से बातचीत में पता चला कि अजय कुमार पटेल अभी तक 5:30 महीने की यात्रा पूरी कर चुका है । इस समय अवधि में युवक ने द्वादश ज्योतिर्लिंग और चार धाम की यात्रा का लक्ष्य रखा है ।

             युवक का कहना है कि वह यात्रा में प्रत्येक देवस्थान पर विश्व शांति हेतु ईश्वर से प्रार्थना करता है । अभी अजय कुमार पटेल की दो माह  की यात्रा बाकी है । यहां से युवक केदारनाथ की ओर प्रस्थान कर चुका है । स्वागत में मुख्यतः युवा नेता देसी गुर्जर , श्री चतुर्भुज शर्मा,श्री अनिल माथुर ,श्री मनोज चावला,श्री कमल किशोर जोशी ,श्री  गजेंद्र वकील ,श्री अशोक राणा और श्री मनोज भारद्वाज  आदि ने अजय कुमार पटेल का भव्य स्वागत किया तथा यात्रा की सफलता की कामना भी की।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

रमेश रुलानिया हत्याकांड : अब तक का घटनाक्रम

 डीडवाना कुचामन पुलिस की मेहनत का परिणाम यह रहा कि रमेश रुलानीया हत्याकांड के सभी …