
सामाजिक न्याय एंवम अधिकारिता विभाग राजस्थान भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति जयपुर के सयुंक्त तत्वावधान मे वितरण व्यवस्था सहयोगी महावीर इन्टरनेशनल कुचामन व गोपाल लाल, प्रदीप, अभिषेक पहाडिया, श्रीमती सन्तोष, सुषमा, अन्शु पहाडिया, श्रीमती इन्द्रा सुभाष गंगवाल परिवार सहयोग के आयोजित शिविर मे उदघाटन हेतु
डीडवाना कुचामन जिला कलेक्टर श्रीमान महेंद्र जी खडगावट व नगर परिषद आयुक्त शिकेंश कांकरीया सभापति सुरेश सिखवाल को 19/ से 21 जनवरी को बंसत कुमार बिडला बरात भवन नली का बालाजी मे आयोजित विशाल दिव्यांग सहायता शिविर के उदघाटन 19 जनवरी को 11/30 बजे पधारने हेतु निमंत्रण व मौमेन्टो दीया व व्यवस्था मे सहयोग करने का निवेदन करते वीर सुभाष पहाडिया वीर अशोक अजमेरा,वीर आनन्द सेठी, वीर अप्रित पहाडिया ने निवेदन किया |

अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल सचिव अजित पहाडिया के अनुसार शिविर मे वीर नंदकिशोर बिडसर वीर अशोक अजमेरा, वीर सम्पत बगडिया,, वीर कमल गोड, वीर तेजकुमार, वीर सुरेश कुमार जैन के साथ वीर वीरा यूथ शिविर की सुचारु सम्पूर्ण व्यवस्था पर कार्य मे लग कर प्रचार प्रसार कर रहे हे |

शिविर प्रभारी सुरेश मेहरा अजमेर व सुभाष पहाडिया कुचामन के अनुसार बरात भवन मे 18 को दोपहर 2/30 बजे पत्रकार वार्ता कर दिव्यांगो को जयपुर फुट, कृत्रिम हाथ, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, केलीपर, वाकर, बेसाखी , श्रवण यंत्र, छडी, स्टीक, निशुल्क वितरण कि जानकारी दी जायेगी |
साथ ही आयोजन समीति द्वारा दिव्यांगो को रोडवेज, रेलवे पास, ओडियोमेटरी जांच यू आई डी कार्ड निशुल्क बनाए जायगे |
Quick News News as quick as it happens