
राजस्थान राज्य शिक्षा मंत्री एवं पंचायत राज्य मंत्री श्री मदन दिलावर आज प्रातः कुचामन पहुंचे, और यहां पर शाकंभरी माता मंदिर रोड पर स्थित बरगद वाटिका का लोकार्पण किया। स्वागत समिति और स्थानीय नागरिकों द्वारा मंत्री मदन दिलावर का स्वागत किया गया। यही मंत्री महोदय द्वारा पौधारोपण किया गया। इस दौरान मंत्री महोदय ने अपने संबोधन में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए कहा कि “ पेड़ पौधे धरती मां का श्रृंगार है इन्हें काटने के बजाय इनका संरक्षण करना प्रत्येक व्यक्ति की प्राथमिक जिम्मेदारी है”।
श्री दिलावर ने वृक्षों का महत्व बताते हुए कहा कि धरती मां हमें सब कुछ देती है इसलिए हमारा भी व्यक्तिगत दायित्व है कि हम इसे नुकसान ना पहुंचाएं और प्रकृति को संरक्षित रखें।

इस दौरान उपखंड अधिकारी विश्वामित्र मीणा, पर्यावरण वन एवं जलवायु परिषद परिवर्तन परिषद भारत सरकार के निदेशक डॉक्टर सोहन चौधरी, जवाहर फाउंडेशन से सी ऐ संदीप जैथलिया आदि ने अपने सम्बोधन से पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को प्रेरित किया। इस अवसर पर भामाशाह अशोक माहेश्वरी, सुनील केजरीवाल, शिव रतन आदि का मोमेंट तो देकर स्वागत किया गया।

बरगद संरक्षण फाउंडेशन के निर्देशक नेता राम कुमावत, कार्यकर्ता तुलसीराम, चेनाराम,रुपाराम,राजा, प्रभु,मनोज,नेमाराम,बनवारी, रोहन टांक सहित अन्य कार्यकर्ता लायंस क्लब कुचामन फ़ोर्ट के संस्थापक अध्यक्ष राम काबरा, महावीर इंटरनेशनल नेशनल के पदाधिकारी, ज्योतिबा फुले छात्रावास के विद्यार्थियों सहित राजकीय कस्तूरबा गांधी बालिका छात्रावास के विद्यार्थियों, शिक्षा विभाग के अधिकारी एवं पंचायती राज के अधिकारी आदि उपस्थित रहे।
जगह जगह पिलाई दो बूंद जिन्दगी की

वहीं दूसरी और आज पल्स पोलियो दिवस भी मनाया गया शहर के सभी प्रमुख स्थानों पर पोलियो बूथ लगाए गए जहां 5 साल से छोटे बच्चों को पोलियो की दवा पिलाई गई। सरकार द्वारा संचालित पोलियो उन्मूलन कार्यक्रम के तहत समय-समय पर 5 साल से छोटे बच्चों को पोलियो की दवा पिलवाई जाती है। इसी क्रम में आज भी सभी बूथों पर 5 साल से छोटी उम्र के बच्चों को पोलियो की दवा पिलवाई गई। इस दौरान कुचामन सिटी के शिक्षक नेता एवं समर्पित शिक्षक श्री शकील मोहम्मद द्वारा भी स्वयं रुची लेकर कई छोटे बच्चों को पोलियो की दवा पिलवाई गई। गौरतलब है कि श्री शकील मोहम्मद मुस्लिम एजुकेशनल एवं वेलफेयर सोसाइटी के सदर भी है। साथ ही रक्तदान के क्षेत्र में भी श्री शकील द्वारा काफी मेहनत की जाती है।
Quick News News as quick as it happens