
कुचामन सिटी: निकटवर्ती कस्बे मौलासर को आज एक भीषण दुर्घटना का सामना करना पड़ा । आज सुबह एक कार और बस के बीच आमने-सामने हुई टक्कर से एक बड़ी दुर्घटना हो गई । इसमें एक महिला सहित पांच लोगों की मृत्यु हो गई और लगभग दो दर्जन लोग घायल हो गए । देखिए लिस्ट आपकी पूरी स्क्रीन पर।



तेज रफ्तार से आ रही कार की भिड़ंत सामने से आ रही बस से हो गई । टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए । और बस भी पलटी खा गई । बस के यात्रियों में एक महिला सहित पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई । घायलों को तुरंत मौलासर के सामुदायिक केंद्र पहुंचाया गया । यहां से गंभीर घायलों को डीडवाना व कुचामन के जिला चिकित्सालय में एंबुलेंस की सहायता से पहुंचाया गया ।

सभी अधिकारी और पुलिस प्रशासन सूचना मिलते ही हरकत में आगए और घटना स्थल पर पहुंचे वहां उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाया ताकि यातायात सुचारू हो सके । सूचना मिलने पर जिला कलेक्टर श्री महेंद्र खगडावत एवं एसपी रिचा तोमर भी कुचामन पहुंची और घायलों की हालत की जानकारी ली ।
प्रशासन ने भी एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया जिससे सभी अपने जान पहचान वालों अपने परिजनों की जानकारी प्राप्त कर सके ।
हेल्पलाइन नंबर इस प्रकार है।
कंट्रोल रूम जिला कलेक्टर डीडवाना कुचामन 01580 294494
कुचामन सिटी हॉस्पिटल 9414 111 880
Quick News News as quick as it happens