Friday , 13 February 2026

महावीर इंटरनेशनल का अजमेर जोन का सम्भागीय अधिवेशन आयोजित

श्रेष्ठ सेवा कार्य करने वाले वीर वीरा, युवा, संस्था, सहयोगी हुए सम्मानित

महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी द्वारा सरला बिरला कल्याण मंडप मे महावीर इंटरनेशनल अजमेर जोन का अधिवेशन 4 जनवरी 2026 कुचामन सिटी अजमेर जोन के अध्यक्ष बाबुलाल जैन की अध्यक्षता मे आयोजित हुआ।
अधिवेशन कॉर्डिनेटर वीर सुभाष पहाड़िया जोन सचिव वीर कैलाश पांड्या अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रिजन 3 नरेन्द्र रांका ने बताया की संभाग मे श्रेष्ठ सेवा कार्य करने वाले सदस्यों, दानदाताओं, पर्यावरण, शिक्षा, चिकित्सा, महिला सशक्तिकरण, नेत्रदान, देहदान, रक्तदान, दिव्यांग जीवदया, मानव सेवाओं मे श्रेष्ठ कार्य करने वाले सेन्टर के अध्यक्ष-सचिव को सम्मानित कर बहुमान किया गया। संस्था के अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, सचिव अतिजकुमार पहाड़िया व कोषाध्यक्ष सुरेश जैन ने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष एपेक्स वीर महेन्द्र कुमार जैन फरीदाबाद, अंतर्राष्ट्रीय सचिव वीर सोहनलाल वैध बालाघाट, एम.पी. अंतर्राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष वीर सुधीर कुमार जैन दिल्ली, वीर पदमचन्द जैन व वीर अशोककुमार गोयल सदस्य एडवाईजर बोर्ड, वीर विनोदकुमार चैरडीया निर्देशक मिश्री प्रोजेक्ट, वीर तरुण सुराणा प्रोग्राम इवेन्ट मेनेजमेंट ने दीप प्रज्जवलन कर, महावीर प्रार्थना कर मंचासीन हुए। स्वागत गीत मीना पहाड़िया ने किया।


सम्भागीय अधिवेषन में अजमेर, किषनगढ़, बोरावड़, मकराना, डीडवाना व कुचामन वीर, वीर, युथ के पदाधिकारीयों व सदस्य की उपस्थिति सराहनीय रही।
वीर अशोक जैन, वीर सम्पत बगडिया ने बताया कि भामाशाह श्रीमती गुणमालादेवी कमलकुमार पाण्ड्या, वीरा शारदा वीर सोहनलाल वर्मा, श्रीमती दाखादेवी वीर रतनलाल मेघवाल, श्री नथमल, वीर अशोक, वीर सुभाष गंगवाल, श्री दुलाराम अजित चैधरी, श्री जगन्नाथ भागचन्द भार्गव को श्रेष्ठ सहयोग करने पर सम्मानित किया गया।


निःशुल्क सेवाएं देने पर डाॅ. जितेष जैन, महावीर भवन के कोषाध्यक्ष अभिषेक जैन, श्री जे.डी. जैन इंग्लिश मीडियम स्कूल के उपाध्यक्ष लालचन्द, प्रवीण पहाड़िया, अशोक अजमेरा, भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति के सहसचिव सुरेश मेहरा, व मानव सेवा का महान कार्य देहदान, व नेत्रदान कर्ता को सम्मानित किया गया।


कार्यक्रम में नगर परिषद सभापति सुरेश सिखवाल, पूर्व उपाध्यक्ष हेमराज चावला, लायन्स कल्ब फोर्ट के राम काबरा, मुरली गोयल, कुचामन विकास समिति के शिवकुमार अग्रवाल, लायन्स कल्ब के नरेन्द्र जोशी, ष्यामजी सैनी, कुचामन गौशाला के नन्दकिशोर बिडला, माहेश्वरी समाज के सम्पत सोमानी, जैन वीर मण्डल के अध्यक्ष शोभागमल गंगवाल, कोषाध्यक्ष देवेन्द्र पहाड़िया, कुमावत समाज के राजकुमारजी फौजी, अग्रवाल समाज के मुरली स्नेही, मुस्लिम वेलफेयर सोसायटी के शकील मोहम्मद, बरगद फाउंडेषन नेताराम कुमावत, सम्पर्क संस्थान की सुशीला चैहान, पेंशनर समाज के जीवणसिंह, नन्दकिषोर बिडसर, शाकाम्भरी माता गौशाला के रवि भार्गव, प्रकाशचन्द मेहरडा, कुचामन पुस्तकालय के रामनिवास कुमावत कुचामन के सभी सेवा संस्थाओं के पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक, सभी पत्रकार बन्धु व मीडिया प्रभारी उपस्थित रहे।
मंच संचालन मोनिका लोढ़ा ने किया।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

कुचामन में पेंथर मिला मृत अवस्था में

कल कुचामन में एक चौका देने वाली घटना हुई स्थानीय स्टेशन रोड पर भैरू तालाब …