Wednesday , 11 February 2026

मनाई प्रेम चंद जयंती ,सफाई कर्मी हड़ताल जारी

           दोस्तों लगातार 6 दिन से सफाई कर्मियों की हड़ताल चल रही है। और कुचामन में गंदगी बहुत ज्यादा फैल चुकी है।

        दोस्तों सफाई कर्मियों के और प्रशासन के मध्य कल सुबह टकराव की स्थिति भी पैदा हो गई थी। और उस टकराव की स्थिति में पुलिस थाना अधिकारी और तहसीलदार दोनों वहां पर धरना स्थल पर पहुंचे।और समझाइश की कोशिश की लेकिन दोनों पक्षों मे तनाव की स्थिति बन चुकी थी।

        लेकिन आज फिर क्विक न्यूज़ जब धरना स्थल पर पहुंचा और धरना स्थल पर पहुंचकर वाल्मीकि समाज के अध्यक्ष विमल लखनऊ और सचिव सूरज जेदिया से बातचीत की तो उन्होंने कहा की हम हमारा आंदोलन गांधीवादी तरीके से तब तक जारी रखेंगे ज़ब तक सरकार हमारी बात मान नहीं लेती।वहाँ उनकी बातचीत जो सामने आई वह इस प्रकार है आपके सामने है।

  

               वही दोस्तों दूसरी और कुचामन पुस्तकालय के सभागार में स्टूडेंट कॉर्नर और नगर के प्रबुद्ध जनो ने स्वर्गीय मुंशी प्रेमचंद जी की जयंती का उत्साह पूर्वक आयोजन किया। 

        उसे कार्य अध्यक्ष नटवरलाल वक्ता,सचिव शिवकुमार ने प्रेमचंद जी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया।कोषाध्यक्ष अध्यक्ष श्री कालीचरण व्यास ने प्रेमचंद जी की ईदगाह कहानी का वाचन किया।

         उनके साहित्य के बारे में विस्तार से अपनी बातें कहीं स्टूडेंट कॉर्नर के छात्रों में कुमारी रेखा कड़वा ने बताया कि प्रेमचंद जी के साहित्य में उस युग की तरह इस तरह चित्रित किया गया है जो सजीव होकर मुखरित है।

           सुनील प्रजापति ने नमक का दरोगा कहानी का बड़ा मार्मिक प्रस्तुतीकरण किया और बताया कि ईमानदारी को सदैव प्रशंसा और सम्मान मिलता है। ज्योति शर्मा,धर्मेंद्र सिंह राठौड़, नटवरलाल, अनीता, सुमन कुमावत ने अपने विचार व्यक्त करते हुए उनके साहित्य के बारे में बताया।सभी वक्ताओ को राजस्थान जनरल स्टोर ने भेंट स्वरूप पेन प्रदान किया।अन्य उपस्थित जन में भानु प्रकाश ऑदीच्य,सत्यनारायण मोर, रमेश चावला,गीता कसोतिया, सरिता, मोनिका,कल्पना,शारदा,नीतू, प्रवीण, बजरंग, नरेश,गोपाल एवं सुरेश उपस्थित थे कार्यक्रम के उपरांत प्रसाद वितरण हुआ।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

महावीर इंटरनेशनल कुचामन को रीजन 3 में सर्वश्रेष्ठ केन्द्र के रूप में किया सम्मानित

महावीर इंटरनेशनल संस्था का रीजन 3 की रीजनल काउंसलिंग का आयोजन विजयनगर कृषि मण्डी जैनीबाई …