Friday , 5 December 2025

भारी विरोध के बाद लगे सीसी टीवी केमरे ,शांति समिति की बैठक

सोशल मीडिया पर बढ़ते सांप्रदायिक संदेशों और पहलगाम में हुई दुखद घटना को मद्देनजर रखते हुए आज कुचामन पुलिस थाने में एक शांति समिति की बैठक का आयोजन रखा गया। मीटिंग में वर्तमान में सोशल मीडिया पर चल रही अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और कोई अनैतिक गतिविधिया होने पर इसकी सूचना तुरंत संबंधित थाने को देने और विशेष सतर्कता बनने हेतु निर्देश दिए गए।

         श्री घनश्याम गौड़, श्री नथमल शर्मा और श्री सुनील शेखराजका द्वारा शिकायत की गई कि पुराना बस स्टैंड एवं स्थानीय कनोई पार्क में रात्रि 10:00 बजे बाद भी असामाजिक तत्वों का जमावड़ा रहता है। इस पर नियंत्रण पाने की आवश्यकता है। श्री मुरारी गौड़ ने अनियंत्रित गति से रात्रि काल में तीन-तीन सवारियों को लेकर जाने वाली मोटरसाइकिलों पर रोक लगाने की आवश्यकता पर बल दिया।

          वहीं क्विक न्यूज़ में देर रात्रि तक शराब की दुकान खुली रहने और उनके द्वारा फैल रही अव्यवस्था की शिकायत की। जिसे मान लिया गया तथा कार्यवाही का आश्वासन दिया गया। शांति समिति में उपस्थित लोगों द्वारा कनोई पार्क में सीसीटीवी कैमरे लगाने का आग्रह किया गया।

         बैठक में मुख्यतः श्रीमती हेमा गट्टानी, श्रीमती उमा सारस्वत, हेम सिंह मेड़तिया, नथमल शर्मा, सुनील शेखराजका, मुरारी गौड़,श्री घनश्याम गोड,मनोज भारद्वाज, ओमप्रकाश पारीक एडवोकेट, देवेश शर्मा एडवोकेट आदि उपस्थित थे। 

         वहीं कुचामन सिटी कों आज एक बहुत ही विचित्र स्थिति का सामना करना पड़ा। हुआ कुछ ऐसा स्थानीय खान मोहल्ले में ईदगाह के सामने सीसीटीवी कैमरे लगाने की कार्यवाही की जानी थी। लेकिन वहां के लोगों द्वारा इसका विरोध किया गया। आज भारी पुलिस बल की मौजूदगी में वहां ईदगाह के सामने कैमरे लगाए गए। 

         इस दौरान पुलिस बल को मोहल्ले की महिलाओं और पुरुषों का भारी विरोध का सामना करना पड़ा। अंत मे पुलिस अधिकारियों द्वारा समझाइश कर विरोध को शांत करवाया गया। इसके बाद आखिर में कैमरे लगवाने की प्रक्रिया को पूरा किया गया। यहां ध्यान देने योग्य बात यह है कि खान मोहल्ले में लंबे समय से कैमरे लगवाने का विरोध किया जा रहा था। जबकि पूरे शहर में कैमरे लगाने का कार्य पूर्ण हो चुका है।

         प्राप्त जानकारी के अनुसार खान मोहल्ले के लोग ईदगाह के सामने की बजाय कहीं अन्यत्र कैमरे लगवाने चाहते थे। जबकि प्रशासन सुरक्षा की दृष्टि से वही कैमरे लगवाने चाहता था। इस मामले को लेकर पिछले कई दिनों से कई बार स्थानीय निवासियों और प्रशासन के बीच गर्म गर्मी भी देखी गई थी।

        बहरहाल चितावा थाना, नांवा थाना एवं कुचामन पुलिस बल की तैनाती में आज कैमरे लगवा दिए गए। घटनाक्रम के पूरे समय में उपखंड अधिकारी श्री सुनील चौधरी,एडिशनल एसपी श्री नेमीचंद खारिया आदि वहीं मौजूद रहे और लोगों को समझाइश करते रहे।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

रमेश रुलानिया हत्याकांड : अब तक का घटनाक्रम

 डीडवाना कुचामन पुलिस की मेहनत का परिणाम यह रहा कि रमेश रुलानीया हत्याकांड के सभी …