Saturday , 15 March 2025

बजट 2025 नगर परिषद कुचामन सिटी

         काफी समय बाद आज कुचामन सिटी की साधारण सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में सभापति आसिफ खान और अन्य सदस्यों के बीच काफी बार नोक झोक हुई। इसी नोंकझोंक के बीच आज बजट 2025 पारित किया गया।

          कुल 108.69 करोड रुपए के बजट को पेश करने में सभापति को कई बार पार्षदो के विरोध का सामना करना पड़ा। पार्षदो में विशेष नाराजगी शहर की सफाई व्यवस्था को लेकर थी। सभी पार्षदों में अब चाहे वह सत्तारूढ़ दल के हो या विपक्ष के। शहर की सफाई व्यवस्था पर सभी ने चिंता जताई।

        क्विक न्यूज़ ने दोनों दलों के प्रमुख पार्षदों से संपर्क किया सुनिए पार्षदो के विचार आज के बजट के बारे में।

 सुभाष पावड़िया :- कांग्रेस के पार्षद सुभाष पावड़िया के अनुसार बजट औसत है, इसमे ज्यादा कुछ कहने लायक नहीं है। बिगड़ी सफाई व्यवस्था सभी पार्षदो के लिए चिंता का विषय है। विशेष बात यह है कि महाराज सूरजमल जयंती पर जाट सर्किल के निर्माण व सौंदर्य करण का प्रस्ताव पारित किया गया है। इस हेतु संपूर्ण जाट समाज नगर परिषद का आभार व्यक्त करता है।

              वहीं विश्व जाट महासभा के प्रदेश उपाध्यक्ष पंच परसा राम बुगालिया ने भी हर्ष व्यक्त करते हुए नगर परिषद का धन्यवाद ज्ञापित किया।

         पार्षदा नाजिया खान के अनुसार बजट जैसा होना चाहिए वैसा ही है सामान्य बजट है।साथ ही सर्व विप्र समाज के भवन निर्माण की स्वीकृति पर श्रीमती खान ने हर्ष व्यक्त किया।

          अनिल सिंह मेड़तिया (नेता प्रतिपक्ष ):-एक सफाई व्यवस्था के मुद्दे को छोड़कर नेता प्रति पक्ष अनिल सिंह मेड़तिया भी बजट से लगभग संतुष्ट नजर आए श्री मेड़तिया ने कहा कि सफाई व्यवस्था में सुधार अति आवश्यक है क्योंकि जनता के बीच में कमिश्नर या सभापति नहीं होता है जनता का विरोध का सामना हम पार्षदों को ही करना पड़ता है।

          हाजी फजलु रहमान  कुरैशी :-  कांग्रेस के फायर ब्रांड पार्षद हाजी फजलु रहमान कुरैशी का कहना है की सफाई के ठेके के मुद्दे पर इतिहास में पहली बार कमिश्नर देवीलाल बोचलिया को ठेकेदार के पक्ष में बेटिंग करते हुए देखा गया।जबकि जो भी प्रस्ताव हो चुने हुए बोर्ड का ही फैसला होता है।और यह फैसला सरकार को मनाना ही होता है।हाजी फजलू रहमान के अनुसार ठेकेदार कंपनी वि वॉइस अपने घर पर कुछ नहीं लाती है। सफाई मे प्रयुक्त होने वाले वाहन औजार और मेन पावर उसे नगर परिषद ही उपलब्ध करवाती है। इतना होने पर भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो तो कहीं ना कहीं ठेकेदार में ही कमी है। आखिर ठेकेदार कंपनी डोर टू डोर कलेक्शन की बात पर क्यों अड़ा हुआ है।और क्यों कमिश्नर महोदय ठेकेदार के पात्र को के पक्ष में फील्डिंग कर रहे हैं,या तो उन पर राज्य सरकार का दबाव है या अन्य कोई कारण।

          वही पार्षद सुरेश सिखवाल ने की सफाई व्यवस्था पर नाराजगी जताई और कहा कि जल्द से जल्द सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए अन्यथा जनता में विद्रोह की भावना बढ़त सकती है।

          भाजपा मीडिया प्रभारी अनिल सिंह ने बजट को ठीक-ठाक बताया और आशा व्यक्त की की बजट के अनुसार नगर में विकास कार्य किए जाएंगे।

           पार्षद व भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत ने कहा कि कांग्रेस शासन में 3 सालों तक भाजपा के वार्डों में विकास कार्य में बहुत भेदभाव किया गया इस पर पूर्व प्रतिपक्ष नेता फजलू रहमान कुरैशी ने इस बात का विरोध किया तथा कहा कि जब से भाजपा सरकार आई है  परिषद के काम ठप हो गए हैं।

          सभापति आसिफ खान ने कहा कि कुचामन शहर के गौरव स्वर्गीय नटवरलाल वक्ता की स्मृति में किसी एक रोड का नामकरण उनके नाम पर किया जाएगा।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

जम के खेला रंग ,खूब बजाय चंग :होली हे ………………

           और होली का त्योहार आज धुलण्डी  के साथ ही समाप्त …