Wednesday , 26 March 2025

“प्रतिभाओं एवं व्रतियों का सम्मान समारोह आयोजित।”

               जैन समाज का 14 वाॅ प्रतिभा व व्रतियों का सम्मान समारोह सौजन्य कर्ता श्रीमती हीरामणीदेवी धर्मपत्नी स्व. श्री आनन्दजी पाटोदी परिवार कुचामन के सहयोग से कल्याण मण्डपम् में श्री जैन वीर मण्डल के तत्वाधान में दिनांक 18.09.2024 को दसलक्षण पर्व समापन पर जैन समाज द्वारा आयोजित किया गया।
               संस्था के अध्यक्ष सौभागमल गंगवाल मंत्री सुभाष पहाड़िया ने बताया कि अजित पहाड़िया, जयकुमार पहाड़िया, श्रीमती हीरामणी, मनोज-अम्बिका पाटोदी ने भगवान महावीर के सामने दीप प्रज्जवलन किया।
               संस्था कोषाध्यक्ष देवेन्द्र पहाड़िया ने बताया कि कार्यक्रम में सर्व प्रथम गुंजन गंगवाल, विपुल गंगवाल, अलका देवी गंगवाल, मनीषादेवी गंगवाल, सरोजदेवी कासलीवाल, जिज्ञासा झांझरी का दसलक्षण व्रत करने वाले वर्तीयों का माला मुकुट, शााॅल प्रशस्ती पत्र द्वारा सम्मान किया गया।
                दीपक तेला करने वाले शोभा रावंका, ममता झांझरी, सोनू झांझरी, नेहा पहाड़िया, एकता पहाड़िया, शिवानी काला, अनिरुद्ध रावंका, सिद्धार्थ सेठी, सलोनी पहाड़िया, दिशान्त काला, गौरव डोसी, सलोनी झांझरी, साक्षी झांझरी, खुश्बू बज, चहेता सेठी, अमन पाटोदी, अवनी काला, सम्यक बड़जात्या, इशिता गंगवाल संस्था द्वारा तिलक, माला, मुकुट द्वारा सम्मानित किया गया।
                संस्था के अध्यक्ष सौभागमल गंगवाल ने बताया कि जैन समाज की प्रतिभाएं आस्था झांझरी (एम.बी. बी एस.) नवीन गंगवाल, मोनू पाटोदी, (सी.ए.), खूश्बू पहाड़िया (सी.एस.), सौरभ पहाड़िया (एल.एल.बी), एश्वर्या काला (एम.बी.ए.) दर्शन पहाड़िया, अंकित जैन (बी.टेक) परीक्षाओं की ड्रिगी प्राप्त करने पर, वैशाली पहाड़िया, रिद्धी झांझरी, वैभव पाण्डया, नव्या पाटनी (सिनीयर सैकेण्डरी), रक्षा पाटोदी, काव्या पाटनी, महिमा बज, समीक्षा जैन, प्राशुक पहाड़िया, अर्चिता जैन, मिताली पहाड़िया, रक्षा बड़जात्या, (सैकण्डरी) के परीक्षाओं की सर्वोत्म अंक प्राप्त करने पर सभी प्रतिभाओं का संस्था द्वारा तिलक, माला, सम्मान पत्र, मेडल देकर पुरस्कृत करते हीरामणी, मनोज- अम्बिका एवं मंचासीन अतिथियों व संस्था सदस्यों द्वारा स्वागत किया गया।
                विदुषी बा.ब्र. मंजू दीदी एवं अन्जू दीदी, ने संस्था द्वारा व्रतीयों, गणमान्य, समाज की प्रतिभाओं व सेवा प्रकल्पों के तहत वेदना में सहायता हेतु सेवार्थ में मेडीकल उपकरण योजना, रक्तदान शिविर, कार्यों के प्रति साधुवाद दिया।
समाज के गणमान्य श्री सुमेरमल बज, श्रीमती मनोरमादेवी पहाड़िया, युगल दम्पती श्री नेमीचन्द-विनोददेवीजी पहाड़िया का संस्था द्वारा माला, मुकुट, शाॅल, सम्मान पत्र व जाप्य माला देकर सम्मानित किया गया।
                 2025 में प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने हेतु नथमल, सौभागमल, विजयकुमार गंगवाल परिवार एवं 2026 के लिए पानादेवी धर्मपत्नी स्व. श्री कैलाशचन्द, संदीप-रोषी पहाड़िया परिवार द्वारा अगामी प्रतिभा सम्मान समार¨ह के लिए आर्थिक सहयोग देने की घोषणा करने पर सम्मानित किया गया।
                अशोककुमार अजमेरा, प्रमोद पान्ड्या, अभिषेक पाटनी, महेन्द्र पहाड़िया, सचिनकुमार गंगवाल, प्रवीण, विकास पहाड़िया आनन्द सेठी, गौरव गंगवाल, विकास पाटोदी, विशाल जैन ने कार्यक्रम में सहयोग किया।
                 मंच संचालन अशोक झांझरी, सुभाष रावंका ने किया।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

लेटलतीफी के कारण सडक निर्माण बना जी का जंजाल

        लम्बे अरसे से चल रहे हैं पाइपलाइन और सड़क निर्माण के …