आज नगर कांग्रेस कमेटी व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वाधान में स्थानीय कनोई पार्क में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय मनमोहन सिंह को सादर श्रद्धांजलि अर्पित की।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं द्वारा महान विभूति को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करके अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला महिला सेवा दल की अध्यक्षा श्रीमती पूजा सोनी ने स्वर्गीय डॉक्टर सिंह को आर्थिक उदारीकरण की महान विभूति बताया। उन्होंने कहा कि जब सारी दुनिया के देश आर्थिक संकट का सामना कर रही थी उस समय इसी शख्स के बदौलत ही भारत की आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी थी और विदेशी मुद्रा का भंडार भी परिपूर्ण था।
उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता किशोर सिंह शेखावत चावड़िया ने कहा कि स्वर्गीय मनमोहन सिंह जी की आर्थिक नीतियों के कारण ही आज भारत की आर्थिक धाक पूरे विश्व में है। उन्होंने कहा कि कई जनकल्याणकारी योजनाओं का भी उन्होंने देश में लागू किया जिसमें सबसे महत्वपूर्ण महात्मा गांधी नरेगा योजना, राइट टू एजुकेशन, एवं राइट टू इनफार्मेशन मुख्य है। जिसकी बदौलत आज भी लाखों मजदूरों को मजदूरी मिल रही है व गरीब मध्यम वर्ग किसान और मजदूरों को उच्च शिक्षा और अच्छी इनफॉरमेशन भी प्राप्त हो रही है।
नगर अध्यक्ष सुतेंद्र सारस्वत ने कहा कि जब पूरा विश्व आर्थिक मंदी के दौर से गुजर रहा था तथा विश्व की महान आर्थिक हस्ती अमेरिका एवं जापान जैसे देश के भी कई बैंक दिवालीया हो गए थे उस कठिन समय में भी इस महान हस्ती की आर्थिक उदारीकरण की नीतियों के कारण भारत की स्थिति बहुत अच्छी थी। उस समय के अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने भी स्वयं मनमोहन सिंह जी की आर्थिक नीतियों की बहुत तारीफ की थी तथा कहा कि उनकी सूझबूझ के कारण ही आज भारत इस मजबूती से इस आर्थिक संकट का सामना कर रहा है।
जिला कांग्रेस महामंत्री श्री बुद्धाराम चौधरी ने डॉक्टर सिंह के बारे में कहा कि उनके बताए गए आदर्शों पर चलना ही उनको सच्ची श्रद्धांजलि है तथा देश उनका ऋणी रहेगा,उनकी आर्थिक योजनाओं के कारण से भी कई विदेशी देश के प्रतिनिधि गण भी उनसे आर्थिक नीतियों पर सलाह करने के लिए समय-समय पर भारत आते थे तथा उनकी आर्थिक नीतियों को अपने देश में लागू करते थे।
इकोनॉमिक्स के मामले में विश्व के मानी हुई हस्तियों में उनका नाम शुमार होता था तथा आज भी इंग्लैंड एवं अमेरिका की मानी हुई यूनिवर्सिटीज में उनके पाठ्यक्रम व पुस्तकों का चलन है।
कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष भंवर अली खान, नगर परिषद के उपसभापति हेमराज चावला, महिला कांग्रेस की प्रदेश महामंत्री मृदुला कोठारी, ने भी उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज भारत देश ने एक महान व्यक्तित्व को खो दिया है जिसकी कमी को पूरा करना संभव है तथा कांग्रेस पार्टी व देश को उनके निधन से गहरा आघात लगा है।कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष शेर खान, जिला कांग्रेस महामंत्री बुद्धा राम चौधरी, ब्लॉक अध्यक्ष भंवर अली खान, नगर कांग्रेस अध्यक्ष सुतेद्र सरस्वत, नगर परिषद के उपसभापति हेमराज चावला, पार्षद जवाना राम मोहनपुरिया, अयूब अली सोलंकी, पार्षद प्रतिनिधि नासिर हुसैन, आई एन सी आर के प्रदेश अध्यक्ष पच परसराम बुगालिया, कमल कांत डोडवाडिया, मुन्ना राम महला फौजी, वरिष्ठ कांग्रेसी किशोर सिंह शेखावत चावड़िया, कानाराम बुनकर, दुर्गाराम चौधरी, महिला सेवादल की जिलाध्यक्ष पूजा सोनी, मोहन राम महला, हरीफुल कांसोटिया, चेनाराम, संतोष गुंद, बाबूराम, रामेश्वर लाल, मुन्ना राम, देवी लाल सहित उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने अपने प्रिय नेता व पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। तथा उपस्थित कार्यकर्ताओं ने उनकी याद में 2 मिनट का मौन रखकर अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उसके पश्चात कार्यकर्ताओं ने जोरदार ध्वनि से मनमोहन सिंह जी अमर रहे, भारत माता की जय के नारों से आसमान न गुंजायमान कर दिया। अंत में राष्ट्र गान के बाद श्रद्धांजली सभा का समापन किया गया ।
