Friday , 16 January 2026

 पुलिस अधीक्षक रिचा तोमर ने किया कुचामन थाने का निरीक्षण।

शांति समिति की बैठक भी ली।

समस्याओं पर की चर्चा।

कुचामन सिटी:- बुधवार दिनांक 6 अगस्त को जिला “डीडवाना कुचामन” की नवनियुक्त पुलिस अधीक्षिका श्रीमती रिचा तोमर ने किया कुचामन पुलिस थाने का निरीक्षण। इस अवसर पर विभिन्न सामाजिक संस्थाओं द्वारा पुलिस अधीक्षीका महोदया का स्वागत किया गया। लगभग 6:30 बजे के आसपास एसपी महोदया कुचामन थाने पहुंची। यहां पर पुलिस जवानो द्वारा उन्हें गार्ड ऑफ़ ऑनर दिया गया। ततपश्चात् थाना परिसर में लायंस क्लब कुचामन फोर्ट द्वारा नवनिर्मित शीतल जल मंदिर का उद्घाटन एसपी साहिबा द्वारा किया गया।

          फिर एसपी साहिबा द्वारा कुचामन शांति समिति की बैठक भी ली गई। बैठक शुरू होने से पहले कुचामन के विभिन्न सामाजिक संगठनों द्वारा एसपी महोदय का साफा माला एवं पुष्प गुच्छ द्वारा स्वागत भी किया गया। वहीं मुक बधिर बालिकाओं द्वारा भी एसपी साहिबा का स्वागत अपनी भाषा में किया गया। जिसे देखकर एसपी साहिबा के साथ सभी लोगों की आँखे नम हो गई। आइये देखते हैं इस भावुक क्षण का वीडियो संलग्न वीडियो में। 

          श्रीमती सुशीला चौहान ने क्षेत्र में की आटा साटा की समस्या का जिक्र किया और पोक्सो के मामलो पर ध्यान देने की जरूरत पर जोर दिया। वहीं श्रीमती बरखा रानी जैन ने शहर की बढ़ती ट्रैफिक समस्या  पर ध्यान आकर्षित करवाया। ब्राह्मण समाज के नथ मल शर्मा ने बिगड़ती ट्रैफिक व्यवस्था, युवाओं में बढ़ती नशे की प्रवृत्ति और साइबर अपराध की ओर एसपी महोदया का ध्यान दिलवाने की कोशिश की। राजकुमार गोड़ ने आम जनता से अपील की कि वह ट्रैफिक नियमों की पालना सुनिश्चित करें। विशेषता है हेलमेट लगाने पर ज्यादा ध्यान दें।

             भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल मारवाड़ा ने अतिक्रमण की समस्या पर ध्यान दिलवाया। और श्याम ब्लड बैंक के संचालक श्री श्रीपाल सिंह रसाल ने शहर में बढ़ते देह व्यापार एवं अवैध शराब पर एस पी महोदया को शहर की समस्या पर रूबरू करवाया। इसी दौरान नवाब शेख ने भी शहर की समस्या का जिक्र एसपी महोदय से किया। 

           इन सबसे पहले पार्षद अहमद खान ने शहर की गंगा जमुनी संस्कृति की एसपी महोदिया को जानकारी दी। पूरे कार्यक्रम का मंच संचालन सधे हुए शब्दों में एडवोकेट दौलत खान द्वारा किया गया। सभी समस्याओं के समाधान का विश्वास एसपी महोदया ने आम जनता को दिलवाया।

           कार्यक्रम की समाप्ति के पश्चात एसपी महोदया ने प्रेस कॉन्फ्रेंस भी ली जिसमें सभी पत्रकारों के सवालों का जवाब धैर्य पूर्वक एस पी महोदया ने दिया। क्विक न्यूज़ ने ज़ब विद्यालयों के बाहर तंबाकू जनित पदार्थ की बिक्री का जिक्र किया। तो इस पर एस पी महोदया ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया एवं जिला शिक्षा विभाग को साथ में लेकर इस बुराई के विरुद्ध कार्रवाई का कार्यक्रम बनाने की बात भी की।


About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई : जिला कलेक्टर कार्यालय में की शिकायत

  क्विक न्यूज़ आज कुचामन शहर में व्याप्त भ्रष्टाचार के प्रमुख मुद्दों को लेकर डीडवाना …