
कुचामन सिटी नगर परिषद द्वारा किए गए परिसीमन पर आपत्ति के लिए आज अंतिम तारीख थी। आज नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा उपखंड कार्यालय में उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंप कर इस पुनर्सिंमांकन असंवैधानिक बताया गया। नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्री सुतेंद्र सारस्वत के लेटर पेड पर लिखें ज्ञापन के अनुसार अनुसार राज्य सरकार द्वारा दिशा निर्देशों की पूर्ण अवहेलना की गई है।

और मनमाने तरीके से कुचामन नगर परिषद के वार्डो का पुनर्सिंमांकन या पुनर्गठन किया गया है।नगर कांग्रेस कमेटी के अनुसार नवीन जनगणना 2021 में प्रस्तावित है। इसके पहले वार्डो का पुनर्सिंमांकन वार्डो की संख्या बढ़ाना या पुनर्गठन नगर पालिका अधिनियम 2009 की धारा 6 व 7 के विपरीत व अवैध है।
अधिसूचना के अनुसार वार्डों के पुनर्गठन का कार्य नगर नियोजन एवं अन्य स्टाफ का सहयोग लेकर किया जाना था। लेकिन यह सीमांकन बगैर किसी का सहयोग लिए आनंद आनन फानन में अनजान स्टाफ की टीम बनाकर मनमर्जी से प्रस्ताव तैयार किए गए हैं। जिसमें नगर कांग्रेस के अलावा अन्य को भी आपत्ति है।

साथ ही वार्डों के परिसीमन क्षेत्र को विवरण सहित न दर्शा कर इसमें मात्र जनसंख्या ब्लॉक को ही दर्शाया गया है। और लंबे सड़क नुमा वार्ड बना दिए गए हैं। जो दिगभ्रमित करने वाले हैं। वार्डो का परिसीमन वर्ष 2011 की जनसंख्या को आधार मानकर 61969 की जनसंख्या को आधार मानकर ओसतन जनसंख्या 1377 जो अधिकतम 1584 के वार्ड गठित किए गए हैं।
जबकि यह जनसंख्या 14 वर्ष पुरानी है वर्तमान में यह जनसंख्या बहुत अधिक है तो यह परिसीमन नियम विरुद्ध है। तीसरा आपत्ति प्रावधान यह है कि प्रारूप क ख ग एवं नक्शा का प्रकाशन कर चस्पा किया जाकर वार्डों की सीमाओं का निर्धारण के प्रारूप व नक्शे पर आपत्ति मांगी जाए। यहां आपत्तियां तो मांगी गई है,लेकिन नशे का प्रकाशन हीं नहीं हुआ है। तो इसमें वार्डों की सीमा स्पष्ट नहीं है और आकार भी आसमान है।

कई वार्ड तो तीन से पांच किलोमीटर क्षेत्र में फैले हैं और कुछ वार्ड. 25 किलोमीटर में ही समाहित हो गए हैं। नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा उपरोक्त आपत्तियां दर्ज करवाई गई है। और न्यायालय की शरण लेने की बात कही गई है।ज्ञापन देने के लिए मुख्यत: सुतेंद्र सारस्वत,भंवर अली खान , शेर खान, उदय सिंह खरिया, हेमराज चावला ,पंच परसा राम बुगालिया,दुर्गा राम चौधरी,अयूब अली,चेन सुख सोलंकी ,फारुख टांक , बुन्दू अली आदि मौजूद थे |
वहीं ग्रामीण क्षेत्र से भी आपत्तियां दर्ज करवाई गई है राम मुनपुरा, देवगढ़,नानपुरा के निवासियों के अनुसार इन सभी गांव को शेषमा का बास नई पंचायत में शामिल कर दिया गया है। जिसका गांवो से कोई सीधा रास्ता नहीं है। तथा दूरी भी 10 किलोमीटर है। ना ही आवागमन के साधन है। यहां के निवासी देवी दान रतनू के नेतृत्व में इन्होंने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सोपा है और मांग की है कि इन गांवों को पुनः पांचवा ग्राम पंचायत में ही जोड़ा जाए।

ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले लोगो में मुख्यत: भवानी दान जी चारण, गंगाराम जी गुर्जर, भंवर लाल गुर्जर, गोविंद राम चौधरी, नारायण जी चौधरी पूर्व सरपंच, भंवर लाल गुर्जर, रामपाल गुर्जर, प्रभु दयाल मेघवाल, गोपाल मेघवाल, किशनाराम चौधरी, दुर्गाराम चौधरी आदि उपस्थित थे |
वही नगर कांग्रेस द्वारा केन्द्र सरकार द्वारा राजनीतिक विद्वेष के कारण अपनी शक्तियों का दुरुपयोग कर सभी लोकतांत्रिक मूल्यों को ताक पर रखकर विपक्ष की आवाज को दबाने के लिए यूपीए चेयरपर्सन श्रीमती सोनिया गांधी, लोकसभा में विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी तथा अन्य वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं के विरुद्ध मनमाने तरीके से कारवाई करते हुए ईडी द्वारा चार्ज शीट पेश की गई हैं |जो केवल मात्र राजनीतिक प्रतिशोध के कारण केन्द्र सरकार के इशारे पर की गई हैं इसके विरोध में कल प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आह्वान पर व जिला कांग्रेस कमेटी नागौर व पूर्व उप मुख्य सचेतक, राजस्थान सरकार श्री महेन्द्र चौधरी के निर्देशानुसार नगर व ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुचामन सिटी, नावां द्वारा ब्लॉक स्तर पर केन्द्र सरकार के उपक्रम भारतीय दूरसंचार विभाग कार्यालय, कुचामन सिटी,तहसील के पास पर कल 18 अप्रेल 2025 को प्रात:11:00 बजे विरोध प्रदर्शन किया जाकर केन्द्र सरकार की दमनकारी नीति के खिलाफ़ विरोध जताया जायेगा | जिसमें सभी सम्मानित जनप्रतिनिधियों, कांग्रेस के अग्रिम संगठनों के पदाधिकारियों, नगर परिषद के सभी पार्षदगण एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से निवेदन किया गया है कि इस विरोध प्रदर्शन में भाग लेकर संगठन की एकता का परिचय दें।
Quick News News as quick as it happens