
युवाओ की सजगता के चलते बदमाश भागने को हुए मजबूर,
कुचामन सिटी:- पशु मेले लगना राजस्थान की संस्कृति है। मुख्यतः पुष्कर,कोटा,परबतसर,डीडवाना, कुचामन सहित राजस्थान में कई जगहों पर हर वर्ष विशाल पशु मेलो का आयोजन किया जाता है। वर्तमान में डीडवाना कुचामन जिले के परबतसर में विश्व प्रसिद्ध पशु मेला आयोजित है। कल रात को इस मेले में अराजकता फैलाने की कोशिश की गई। रामगंज मंडी कोटा से लगभग तीस, चालीस गाड़ियां आई जिनमें युवक भरे हुए थे। साथ ही गाड़ियों की डिक्की में धारदार हथियार यहां तक की पिस्टल भी बरामद की गई।

हुआ कुछ ऐसा की देर रात में ज़ब पशुपालक सोने की तैयारी में थे उसी समय काफी गाड़ियां मेला मैदान में आई। कुछ देर ये लोग पशुपालकों से बातचीत करते रहे फिर उन्होंने वहां लड़ाई झगड़ा शुरू कर दीया। वही पर मेले में व्यवस्था बनाने के लिए कुछ युवक भी मौजूद थे। यह तमाशा देखकर वे उन लोगों के वहाँ बीच बचाव करने पहुंचे और प्रशासन की मदद से असामाजिक तत्वों को वहां से खदेड़ा।

राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से जुड़े जसवीर गोदारा के अनुसार लगभग 30 से 40 गाड़ियों में यह लोग वहां पहुंचे और लड़ाई करना शुरू कर दिया। सभी गाड़ियां कोटा की तरफ से आई थी और किसी गौ रक्षा कमांडो फोर्स से अपने आप को जुड़ा हुआ बता रहे थे। जयवीर गोदारा ने अपने साथियों के साथ लगभग 30 किलोमीटर के पास उन गाड़ियों को पीछा कर के रोका। प्रस्तुत वीडियो में आप देख सकते हैं की गाड़ियों में कितने हथियार मौजूद थे। जिनमें पिस्टल जैसे घातक मौजूद है।

आईये सुनते हैं जयवीर गोदारा की बात जो उन्होंने विस्तृत विवरण बताया क्विक न्यूज़ को संलग्न वीडियो में। दोस्तों इन हथियारों को देखते हुए साफ पता चलता है कि उन लोगों का उद्देश्य यहां पर अफरा तफरी फैलाना था। बहरहाल जयवीर गोदारा के साथियों के प्रयासों से उन लोगों के मनसूबे सफल नहीं हो पाए। अराजक तत्वों की नोकझोंक पशुपालन विभाग के अधिकारियों और पुलिस विभाग के अधिकारियों से भी हुई।

वहीं कुछ ही देर में परबतसर और मकराना थानो का पुलिस जाब्ता भी मेला मैदान पहुंच गया। वृत्त अधिकारी भवानी सिंह ने मेला मैदान पहुंचकर मोर्चा संभाला और बदमाशों को वहां से खदेड़ा। इस पूरे घटना क्रम मे कई लोगों को चोटे भी लगी। पुलिस ने एक साध्वी सहित कई लोगों को हिरासत में लिया बाद में किसी दबाव के चलते साध्वी को छोड़ दिया गया।

Quick News News as quick as it happens