
नोबल सीनियर सैकण्डरी स्कूल कुचामन सिटी में दिनांक 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम की शुरूआत मां सरस्वती और डॉ. राधाकृष्णन की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पुष्प अर्पण से हुई। विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से अपने शिक्षकों के प्रति सम्मान और आभार व्यक्त किया। भाषण, कविताएं, नाटक और गीतों ने कार्यक्रम को और भी रोचक बना दिया। विद्यालाय प्रधानाचार्य सतवन्त सिंह चौधरी ने अपने सम्बोधन में कहा कि “शिक्षक ही राष्ट्र के निर्माता हैं. उनका मार्गदर्शन विद्यार्थियों के जीवन को सफलता की ओर ले जाता है।”

कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों को विद्यालय परिवार की ओर से शुभकामनाएँ, गिफ्ट, स्मृति चिन्ह व सम्मान प्रदान किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करने सहित सास्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। समारोह में शामिल अभिभावकों द्वारा भी समर्पण, मेहनत और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य निर्माण में निभाई गई भूमिका के चलते शिक्षकों का सम्मान किया गया। इस दौरान कार्यक्रम के अंत में विद्यालय परिवार ने अभिभावकों को विश्वास दिलाया कि वह हमेशा बच्चों सहित समाज को श्रेष्ठ मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।

प्रधानाचार्य सतवन्त सिंह चौधरी ने बताया कि राधाकृष्णन का मानना था कि ‘शिक्षक केवल ज्ञान का दाता ही नहीं बल्कि चरित्र निर्माण का मार्गदर्शक होता है।” उन्होनें अपने जीवन से सिद्ध किया कि सच्चा शिक्षक ही राष्ट्र की आत्मा होता है। आज के दिन हम यह संकल्प लें कि हम अपने गुरुओं का आदर करेंगे और उनकी शिक्षा को जीवन में आत्मसात कर राष्ट्र की प्रगति में योगदान देंगे।

इस दौरान निदेशक दलपत सिंह रूणिजा, प्रधानाचार्य सतवन्त सिंह चौधरी और विद्यालय के सभी पदाधिकारी एवं शिक्षक के साथ नरेन्द्रसिंह शेखावत, विजयकुमार पाण्डेय, नरेन्द्रसिंह चौहान, कैलाश वर्मा, पदमाराम चौधरी, अमरेश शाही, राजुराम, भंवरलाल दाधीच, मो. सलीम, गजानंद शर्मा, बाबुलाल शर्मा, इरफान अली, वजिया उस्मानी, अफसाना, सरिता सोनी, ज्योत्स्ना सक्सेना, दुलीचन्द देवत, प्रियंका सैनी कल्पना शर्मा, सरोज वैष्णव, बाबुलाल शर्मा, रतनाराम राठी, होशियार सिंह के साथ सभी स्टाफगण व अभिभावक गण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन दीप्ति जोशी ने किया।
Quick News News as quick as it happens