Thursday , 11 June 2026

घाटवा में स्मार्ट मिटर संघर्ष समिति का गठन

आज कुचामन सिटी के घाटवा ग्राम पंचायत के मुख्य बस स्टैंड व खोरण्डी में अखिल भारतीय किसान सभा के बैनर तले मिटिंग रखी गई। जहाँ स्मार्ट मीटर को लेकर जबरदस्त विरोध प्रदर्शन किया गया। साथ ही घाटवा में स्मार्ट मीटर के विरोध में एक संघर्ष समिति का निर्माण किया गया जिसमें सुरेश कटारिया,कमल कुमावत,विष्णु सैंन,राज कुमार मीणा,गोपाल सैंन,महावीर यादव,जीवाराम थोरी,कैलाश भार्गव को सम्मिलित किया गया।


सभा को मोतीलाल शर्मा,हरदेवा राम अणदा ,कानाराम बिजारणियां,रेखा राम बडकेशिया,सुरेश कटारिया आदि ने सम्बोधित किया |

इससे पहले क्रमशः ग्राम जिलिया , कुचामन सिटी में नए रोडवेज बस स्टेंड पर एवं ग्राम कुकन वाली में भी किसान सभा एवं कम्युनिस्ट पार्टी द्वारा शान दार प्रदर्शन किया गया था |

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

दिल्ली आग्नि कांड : क्या हमारा शहर सुरक्षित है :पड़ताल क्विक न्यूज़ की

 तारीख 3 जून दिल्ली मालवीय नगर स्थित लेमन ग्रीन होटल एंड रेस्टोरेंट में आग लगी। …