Friday , 13 February 2026

ग्रीष्मकालीन बास्केटबाल प्रशिक्षण शिविर का आयोजन

नागौर जिला बास्केटबाल संघ एवं श्रीकांत क्लब के संयुक्त तत्वावधान में पिछले 35 वर्षों से ग्रीष्मावकाश में लगने वाले ग्रीष्मकालीन बास्केटबॉल प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ आज दिनांक 18 मई रविवार को सायं 6.30 बजे बांगड़ महाविद्यालय के बास्केटबॉल मैदान पर डीडवाना के वरिष्ठ बास्केटबॉल खिलाडियों के सानिध्य में हुआ
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व पालिकाध्यक्ष श्री सुरेश वर्मा ने केम्प में मनोयोग एवम कठिन मेहनत करने की बात कही वही श्री नरपत सिंह राठौड ने नियमित अभ्यास एवम खेल की बारीकियां सीखने पर जोर दिया।

कार्यक्रम में रमाकांत जी शर्मा, रामचंद्र तापड़िया, जीवराज सिंह जी, विनोद खत्ती, पुरूषोत्तम पुरोहित, गोविन्द गुजर,ब्रह्म देव शर्मा, विक्रम पंवार, घनश्याम स्वामी महावीर सिंह जौधा, के पी सिंह,प्रदीप शर्मा सहित अनेक पूर्व खिलाडि व खेल प्रेमी उपस्थित हुए। श्री अजीत सिंह राठौड ने शिविर के बारे में पूरी जानकारी साझा की। कार्यक्रम में खेलो इण्डिया यूथ गेम्स पटना में रजत पदक जीतने तथा कुल 5 नेशनल पदक जीतने वाले इसी मैंदान के खिलाडी संस्कार सैनी का भी स्वागत किया गया।


लडकों का केम्प बांगड कालेज में सुरेश मारोठिया के निर्देशन में तथा पीलती स्कूल में बालिका वर्ग का गुलाब कच्छावा व शकिला खान के निर्देशन में चलेगा। इनके सहयोगी के रूप में चेनाराम, दिनेश अग्रवाल व शिवसिंह सहयोग करेंगे।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

कुचामन में पेंथर मिला मृत अवस्था में

कल कुचामन में एक चौका देने वाली घटना हुई स्थानीय स्टेशन रोड पर भैरू तालाब …