Thursday , 11 December 2025

गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति, शाखा कुचामन द्वारा “आनन्दमय जीवन – आर्ट ऑफ लिविंग सत्र” का सफल आयोजन

कुचामन सिटी।
गर्भस्थ शिशु संरक्षण समिति, शाखा कुचामन के तत्वावधान में विकास भवन स्थित बॉम्बे हॉल में “आनन्दमय जीवन – आर्ट ऑफ लिविंग सत्र” उत्साहपूर्ण एवं आध्यात्मिक वातावरण में संपन्न हुआ।
         कुचामन शाखा अध्यक्ष सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में समिति के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्यामसुंदर मंत्री मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। सत्र श्री श्री रविशंकर महाराज द्वारा स्थापित आर्ट ऑफ लिविंग फाउंडेशन की जीवन-रूपांतरणकारी तकनीकों पर आधारित रहा।
        हैदराबाद से पधारे दक्ष प्रशिक्षक—कुचामन के प्रतिष्ठित औद्योगिक परिवार से जुड़े एवं कपड़ा उद्योग के व्यवसायी आदित्य काबरा, तथा माइक्रोसॉफ़्ट में प्रिंसिपल इंजीनियरिंग मैनेजर के पद पर कार्यरत जतिन पुरी ने उपस्थित साधकों को श्वास एवं मन पर नियंत्रण की यौगिक तकनीकें सिखाईं। उन्होंने समझाया कि जीवन का वास्तविक सुख बाहरी उपलब्धियों में नहीं, बल्कि भीतर की शांति, संतुलन और सहज मुस्कान में निहित है।


          सत्र में तनाव मुक्ति, सकारात्मक चिंतन और आत्मानुशासन की व्यावहारिक विधियाँ करवाई गईं। अभ्यास के दौरान साधक राधेश्याम झंवर ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि उन्होंने मन की अनूठी शांति और आनंद का अनुभव किया।
समिति द्वारा दोनों प्रशिक्षकों का दुपट्टा ओढ़ाकर एवं सत्साहित्य भेंटकर अभिनंदन किया गया।
           कार्यक्रम के मुख्य अतिथि श्यामसुंदर मंत्री ने सभी साधकों एवं उपस्थित नागरिकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आनन्दमय जीवन के लिए मन, शरीर और आत्मा का संतुलन अत्यंत आवश्यक है, और यह सत्र उस दिशा में सार्थक पहल है।
          कार्यक्रम में समिति  प्रदेश मंत्री श्यामसुंदर सैनी, सचिव परमानंद अग्रवाल, विकास समिति कोषाध्यक्ष शिवकुमार अग्रवाल, सचिव बनवारी लाल मोर, नरेन्द्र शर्मा लायंस क्लब अध्यक्ष बाबूलाल मानधनिया,  सुभाष रांवका, , वरिष्ठ साधक सत्यनारायण मोर, मनोहर पारीक, मुरलीधर गोयल, नन्दकिशोर बिड़ला, गिरधारी दीक्षित, प्यारेलाल कुमावत, जितेन्द्र सिंह राजपुरोहित, राजू नेहरा,  सुरेश झंवर ,मोहन प्रकाश मालपानी ,नरेंद्र जोशी ,रमेश  काबरा , रमेश चावला , कमल मंत्री ,मनीष  काबरा , किशनगोपाल मोदी, सम्पत सोमानी सुनील माथुर  सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे और सत्र का लाभ उठाया।


             संपूर्ण कार्यक्रम अत्यंत सफल, प्रेरणादायी एवं सकारात्मक ऊर्जा से परिपूर्ण रहा। सत्र का मुख्य संदेश
जीवन को मुस्कराहट, सहजता और सकारात्मकता से जीना ही सच्चे आनंद का मार्ग है।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

कुचामन सिटी के नरेश जैन को मिला अटल बिहारी वाजपेई सेवा रत्न सम्मान

सामाजिक सेवा कार्यों, जीव दया एवं राष्ट्रीय कार्यों में संलग्न कुचामन सिटी के समाजसेवी नरेश …