नगर परिषद कुचामन सिटी में सफाई व्यवस्था दिन पर दिन बिगड़ती जा रही है। आपकी स्क्रीन पर प्रस्तुत प्रस्तुत है दो वीडियो पहला वीडियो कुचामन पुलिस थाने के पास का है। यहां से शहर का सबसे बड़ा नाला गुजरता है।

जिस दिन नल आता है( यहाँ यह भी बताना जरूरी है की नल भी दो-तीन दिन में एक बार आता है।) तो पूरे शहर का कचरा नाले के पानी के साथ यहां आकर नाले के पानी के प्रवाह को रोक देता है। आप वीडियो में देख सकते हैं की नाला किस तरह रुका हुआ है।और नाले के बाहर कितना कचरा एकत्रित है।

अब जब नाल रुकता है तो पानी पुरी गली में भर जाता है।और राहगीरों को होने वाले परेशानी का तो अंदाजा भी नहीं लगाया जा सकता।साथ ही पुलिस थाने के पुलिसकर्मियों को बदबू भी परेशान करके रख देती है। लेकिन अधिकतर इस नाले की हालत यही रहती है।
दूसरा वीडियो है बाईपास पर स्थित टिप्स कोचिंग कॉलेज के पास का। वहां के पार्षद मोहम्मद फारूक साहब के अनुसार टिप्स कोचिंग कॉलेज के पास लगभग तीन दिनों से एक गाय मरी हुई है। लेकिन नगर परिषद के ठेकेदार उसे उठाना तो दूर फोन पर संतुष्टि पूर्ण जवाब भी नहीं दे रहे हैं। आइये सुनते हैं पार्षद मोहम्मद फारूक टांक को।

अब जब नगर परिषद के चुने गए पार्षदों को भी सफाई करवाने के लिए संघर्ष करना पड़ता है। तो आप समझ सकते है आम जनता का क्या हाल होता होगा। बहरहाल अभी तक गाय को वहां से उठाया नहीं गया है और पार्षद फारूक टांक इसके लिए ठेकेदार से लेकर स्थानीय विधायक और राज्यमंत्री तक सभी से इसके लिए अपील कर रहे हैं।
Quick News News as quick as it happens