Saturday , 24 January 2026

कुचामन सिटी के नरेश जैन को मिला अटल बिहारी वाजपेई सेवा रत्न सम्मान

सामाजिक सेवा कार्यों, जीव दया एवं राष्ट्रीय कार्यों में संलग्न कुचामन सिटी के समाजसेवी नरेश जैन को उनके द्वारा विभिन्न सामाजिक सेवाओं का निस्वार्थ निर्वहन करने के उपलक्ष में देश की सेवा संस्थान जीवन जागृति संस्थान के द्वारा भारत के प्रतिष्ठित सम्मान अटल बिहारी वाजपेई सेवा रत्न सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया है, जो क्षेत्र के सभी सेवा संस्थानों के लिये बड़ा गौरव का विषय है।


श्री नरेश जैन विभिन्न सामाजिक संगठनों जैसे लॉयंस क्लब, महावीर इंटरनेशनल तथा जीव दया सेवा समिती एवं मंदिर ट्रस्ट से जुड़े हुए है।
आप वर्तमान में जीव दया सेवा समिति, चेरिटेबल ट्रस्ट कुचामन सिटी के संस्थापक अध्यक्ष की भूमिका बखूबी से निर्वाह कर रहे है।
कुचामन की अनेक संस्थाओं एवं प्रतिष्ठित विभूतियों ने आपको बधाई एवं शुभकामनाएं देकर आपके सेवा कार्यों की प्रशंसा की है।

विकास कार्यो मैं आमजन का सहयोग बेहद जरूरी : रुडिप

कचामन सिटी दिनांक 08 दिसम्बर 25 राजस्थान नगरीय आधारभत विकास परियोजना की सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के जागरूकता कार्यकम के तहत आरयआईडीपी के अधीक्षण अभियंता श्री नेमीचंद पंवार के निर्देशन में रूडिप के अधिशाषी अभियंता श्री राजकुमार मीना के मार्गदर्शन में सहायक अभियंता श्री अनिल सैनी के सहयोग से आगनबाड़ी सेन्टर रहमानिया कॉलोनी क्चामन में परियोजना के विकास कार्यो में आमजन का सहयोग आवश्यक पर लक्षित समूह चर्चा कार्यकम का आयोजन कर किया जागरूक।


सामुदायिक जागरूकता एवं जन सहभागिता इकाई के सामाजिक विकास विशेषज्ञ देवेन्द्र सिंह ने आमजन को बताया कि सरकार द्वारा चलाई जारही लाभकारी विकास योजना का कार्य शहर मे प्रगति पर है जिसके तहत नई जलप्रदाय योजना से होने वाले लाभों के बारे मे जानकारी देते हुए कहा कि आम जन को नर्ड जल प्रदाय योजना के अन्तर्गत पानी मीटरयुक्त, पर्याप्त एवं पूर्ण प्रेशर ‘ के साथ मिलेगा और आमजन से अपील कि पानी को किसी भी तरह बर्बाद नहीं करें आवश्यकतानुसार ही जल का उपयोग करं पानी की एक-एक बून्द बचाए आज की बचत कल का भविष्य है जल ही जीवन है। जल संरक्षण करना भविष्य के लिए बेहद जरूरी है जीवन जीने के लिए जल का संरक्षण और बचाव बहुत जरूरी होता है क्योकि बिना जल के जीवन संभव नहीं है पानी की जरूरत हमारे जीवन भर होती है।


साथ ही केप की सविता शर्मा ने सीवरेज परियोजना से होने वाले लाभो के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि आपके यहा गन्दगी नहीं होगी नालिया सूख जायेगी ., मच्छर मक्खी में कमी आयेगी गन्दगी से फैलने वाली बीमारियो से निजात मिलेगी शहर साफ सुथरा एवं स्वच्छ बनेगा जिससे पर्यावरण सही रहेगा। आपके घर के टॉयलेट, रसोई व बाथरूम को सीवरेज लाइन से जोडा जायेगा साथ ही सीवरेज लाईन के अन्दर किसी भी प्रकार का ठोस पदार्थ नहीं डालें
स्थानीय आमजन जायदा बानो, आयशा, शेर बानो, मोमिना जी, नूरजहॉं आदि ने भाग लेकर कार्यकम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया ।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

जवाहर स्कुल में हुआ वार्षिकोत्सव सम्पन्न

पीएम श्री जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, कुचामन सिटी में शैक्षणिक सत्र 2025-26 का वार्षिक …