Friday , 13 February 2026

कल होगा भगवान परशुराम सर्किल का लोकार्पण

शहर के नगर परिषद कार्यालय के सामने परशुराम सर्किल का कल शुक्रवार प्रात 9:15 बजे समारोह पूर्वक शुभारंभ होगा। कार्यक्रम में प्रदेश के राजस्व राज्य मंत्री विजय सिंह चौधरी मुख्य अतिथि होंगे जबकि अध्यक्षता नगर परिषद सभापति सुरेश सिखवाल करेंगे। कार्यक्रम में नगर परिषद आयुक्त श्री शीकेश कांकरिया, भाजपा मंडल अध्यक्ष बाबूलाल कुमावत, नांवा के समाजसेवी श्री मनीष व्यास बतौर विशिष्ट अतिथि एवं सर्वब्राम्हण समाज के अध्यक्ष घनश्याम गौड संस्कृत विप्र समाज विद्यालय समिति अध्यक्ष मनोज जोशी मंचस्थ अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। 

             गौरतलब है की विप्र समाज द्वारा भगवान परशुराम सर्कील की मांग पिछले 7 वर्षों से लगातार उठ रही है। पिछली सरकार में सर्व ब्राह्मण समाज अध्यक्ष श्री घनश्याम गोड, पत्रकार विमल पारीक, समाज सेवक राजकुमार गोड़ और सुरेश सिखवाल के प्रयासों से बस स्टैंड के बाहर निकलने वाले चौराहे पर परशुराम सर्किल के निर्माण की अनुमति व स्वीकृति दोनों मिल गई थी।

              लेकिन इसे ब्राह्मणों की अंदरूनी राजनीति माना जाए या अन्य कारण वहां सर्कल नहीं बन सका। बहरहाल वर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष श्री सुरेश सिखवाल द्वारा नगर परिषद के सामने परशुराम सर्किल निर्माण का मार्ग प्रशस्थ हुआ है। उक्त कार्यक्रम सर्व ब्राह्मण समाज के तत्ववधान में आयोजित होगा। जिसमें बड़ी संख्या में प्रबुद्ध जन समाज सेवी, विभिन्न संस्थाओं के पदाधिकारी, गणमान्य लोग एवं विप्रजन मौजूद रहेंगे

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

कुचामन में पेंथर मिला मृत अवस्था में

कल कुचामन में एक चौका देने वाली घटना हुई स्थानीय स्टेशन रोड पर भैरू तालाब …