
जैसा कि कल न्यायालय के आदेश के अनुसार सभापति आसिफ खान को और उपसभापति हेमराज चावलों को पुनः बहाल कर दिया गया था । गौरतलब है कि पिछले दिनों सरकार द्वारा इन दोनों नेताओं को सभापति और लोकसभापति पद से निलंबित कर दिया गया था । कल न्यायालय ने स्थगन आदेश दिया और उन्हें बहाल कर दिया गया । कल रात्रि शहर में काफी मात्रा में आतिशबाजी की गई । और आज सुबह 11:00 के लगभग सभापति के निवास स्थान से विशाल रैली के रूप में सभापति उपसभापति अन्य नेताओं और अपने समर्थकों के साथ नगर परिषद की ओर रवाना हुए ।

लगभग 300 वाहनों की रैली में काफी लंबी दिखाई दे रही थी युवक मस्ती में नाच रहे थे तथा साथ ही आतिशबाजी भी हो रही थी । जगह-जगह शरबत ,ठंडे पानी, फूल माला , पुष्प वर्षा और साफो से दोनों नेताओं का दिल खोलकर स्वागत किया गया । खान मोहल्ला से निकलता हुआ जुलूस घाटी कुआं, नया शहर, सीकर स्टैंड होता हुआ पुराने बस स्टैंड पहुंचा ।

डीजे करवाया बंद
पुराने बस स्टैंड पर प्रशासन द्वारा जुलूस के साथ चलने वाला डीजे बंद करवा दिया गया । जिसका जुलूस के साथ चलने वाले लोगों ने जमकर विरोध किया । बहरहाल जुलूस पुराने बस स्टैंड से बगैर डीजे के ही रवाना हुआ ।
पूर्व विधायक एवं उपमुख्यसचेतक चौधरी भी जुलूस के साथ हो लिए जुलूस पहुंचा पूर्व विधायक हरीश कुमावत के घर सीधा भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक स्वर्गीय श्री हरिश्चंद्र कुमावत के घर की तरफ मुड़ गया । यहां पूर्व विधायक महेंद्र चौधरी सहित दोनों नेताओं ने स्वर्गीय की श्री हरीश कुमावत की धर्मपत्नी यशोदा देवी से आशीर्वाद लिया ।

स्वर्गीय हरीश कुमावत के पुत्र मुकेश कुमावत ने ली कांग्रेस की सदस्यता
हरीश जी के पुत्र श्री मुकेश कुमावत ने महेंद्र चौधरी की उपस्थिति में कांग्रेस की सदस्यता ली और उसके साथ ही नगर परिषद की तरफ रवाना हो गए । दोनों नेता नगर परिषद के मीटिंग हॉल में पहुंचे जहां आयुक्त किशन लाल बोचलिया ने दोनों नेताओं को पदभार सोपा। यहीं पर सभी नेताओं ने अपने समर्थकों को संबोधित किया । हेमराज चावला ने इसे संविधान की जीत बताते हुए भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता का उल्लेख किया और बताया की किस तरह से हर जगह बीजेपी सरकार दलित और अल्पसंख्यकों को निशाना बनाती है ।

मुकेश कुमावत का छलका दर्द
श्री मुकेश कुमावत ने अपने संबोधन में स्वर्गीय हरीश जी कुमावत द्वारा भाजपा के लिए की गई मेहनत का वास्ता देते हुए कहा कि श्री हरिश जी ने नागौर जहां बीजेपी का अकाल था वहां अपनी व्यक्तिगत मेहनत से के बलबूते पर यहां कमल खिलाया और उन्हीं के साथ भाजपा नेताओं ने बेईमानी करते हुए उन्हें दातारामगढ़ की ओर धकेल दिया । एक बार नहीं दो बार । जिस सम्मान के हरिश जी और उनके परिवार हकदार थे उन्हें उनका उन्हें एक प्रतिशत भी वापस नहीं मिला ।

महेंद्र चौधरी बरसे बीजेपी और वर्तमान विधायक पर गोदी मीडिया को भी लिया आड़े हाथों। श्री महेंद्र चौधरी ने गोदी मीडिया को आडे हाथों लेते हुए कहा कि यहां के कुछ पत्रकार जब मैं विधायक था उपमुख्यसचेतक था उस वक्त मेरे साथ घूमते थे और जैसे ही मैं अपने पद से हटा पत्रकार विपक्षी उम्मीदवार की गोद में जाकर बैठ गए ।

अंत में सभापति आसिफ खान ने अपने समर्थकों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि आप सभी के समर्थन से उन्हें यह जो अवसर मिला हे उसका पूरा उपयोग किया जाएगा ।आइए सुनते हैं सभापति आसिफ खान को ।
Quick News News as quick as it happens