Friday , 13 February 2026

आठ दिन बाद भी नहीं मिला नाबालिक बालिका का सुराग कुमावत समाज उतरा सड़क पर। 

आठ दिन पूर्व कुचामन के खरिया रोड निवासी  17 वर्षीय बालिका शिव मंदिर के पास प्रसाद लेने गई थी ।  तभी सफेद रंग की मारुति स्विफ्ट कार (नंबर आरजे 37 cb 5112) में आए कमल चौधरी पुत्र मोहन राम चौधरी निवासी राधे पब्लिक स्कूल के पास कुचामन सिटी और दिनेश पुत्र गंगाराम कुमावत ने उसे जबरन गाड़ी में डाल दिया और उसका अपहरण कर लिया।

           जैसे ही परिजनों को जानकारी मिली उन्होंने तत्काल 11:30 बजे थाने में लिखित रिपोर्ट दी लेकिन पुलिस ने उन्हें 7 घंटे तक उन्हें थाने में ही बैठाए रखा और शाम 6:32 पर सामाजिक दबाव के चलते FIR दर्ज की गई । परिजनो  के अनुसार उन्होंने पुलिस को लगातार आरोपियों की लोकेशन दी लेकिन पुलिस हरकत में नहीं आई ।

            आज 8 दिन बाद पूरा कुमावत समाज लामबद्ध  हुआ और स्थानीय शिव मंदिर  में पूरे समाज की एक मीटिंग रखी गई । और वहीं से बड़ी संख्या में कुमावत समाज के लोग उपखंड कार्यालय पहुंचे ज्ञापन देने ।वहां उप खंड अधिकारी को ज्ञापन देने  के बाद वहां भरपूर नालेबाजी भी की गई । मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में 48 घंटे की चेतावनी भी दी गई है कहा गया है कि यदि 48 घंटे में गिरफ्तारी नहीं होती है तो कुचामन बंद रखा जाएगा और आंदोलन की धार को तेज किया जाएगा।

शिव मन्दिर समस्त कुम्हारान पंचायत ट्रस्ट कुमावत विकास समिति कुचामन अध्यक्ष राजकुमार फौजी गोरूराम पूर्व चेयरमैन, देवीलाल दादरवाल भाजपा जिला मंत्री जिला परिषद सदस्य बाबूलाल पलाड़ा, बाबूलाल कुमावत भाजपा मंडल अध्यक्ष , मोहनलाल कुमावत उप प्रधान मदनलाल पिपलोदा कुमावत समाज अध्यक्ष नावा सीताराम जी विवाह समिति नावा सिटी अध्यक्ष तुलसीराम राजस्थानी, आनंदीलाल एडवोकेट कुमावत उप चेयरमैन नावा सिटी राजेंद्र मारवाल जिला कार्यकारिणी सदस्य चुन्नीलाल हेमाराम मोरवाल अध्यक्ष कुम्हार कुमावत प्रजापत समाज सामाजिक चेतना मन्च जिला डिडवाना कुचामन रमेश पिपलोदा तुलसीराम पार्षद पार्षद गोपाल, पूसाराम राजोरिया पंचायत समिति सदस्य, कमल राजोरिया, राजाराम प्रजापत भाजपा ओबीसी मोर्चा जिला अध्यक्ष, शंभू दयाल बालोदिया डालूराम पूर्व पार्षद, संतोष सिहोटा, पूर्व अध्यक्ष रामदेव सीहोटा गोविंद माचीवाल सेवाराम सारडीवाल पूर्व पार्षद अमरचंद पूर्व पार्षद दिलीप पूर्व पार्षद कानाराम, पूर्व पार्षद किशोर नोखवाल डालूराम जी पूर्व पार्षद गुड्डू ओमप्रकाश मोहनलाल एडवोकेट श्यामलालरमेश पिपलोदा महेश पिपलोदा राजू राम जी घोड़ेला चुन्नीलाल रतन राहोरिया सुनील जलाधरा कुमावत युवा शक्ति अध्यक्ष कुचामन सत्यनारायण दिलीप राजोरिया दुर्गेश मारोठिया मुकेश खारिया तेजा मंडल अध्यक्ष किशनलाल बनवारी सारड़ी वाल एडवोकेट श्यामलाल महेंद्र जी मारोठिया कैलाश जी बागरानिया मुकेश सिघाटया गोपी टांक उदाराम गणपत सैकड़ों की तादाद में गणमान्य समाज बन्धु नोजवान मोजुद रहे

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

कुचामन में पेंथर मिला मृत अवस्था में

कल कुचामन में एक चौका देने वाली घटना हुई स्थानीय स्टेशन रोड पर भैरू तालाब …