
चितावा सैंकड़ों किसानों ने आज सहायक अभियंता कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया व सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ नारेबाजी कर सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा। अखिल भारतीय किसान सभा के पदाधिकारियों ने विधुत विभाग को आडे हाथों लेते हुए कहा कि अजमेर विधुत वितरण निगम ने जब से कम्पनी बनी है तब से लेकर आज तक बिजली मे कोई सुधार तो किया नहीं और बार- बार मिटर बदल रही है।अखिल भारतीय किसान सभा के तहसील अध्यक्ष रेखाराम बडकेशिया ने कहा सरकार देश की सारी सम्पत्तियों को निजी हाथों में देकर जनता के साथ लूट मचा रखी है।

इस मौके पर अखिल भारतीय किसान सभा के जिला सचिव मोतीलाल शर्मा ने कहा हम सम्पूर्ण जिले में स्मार्ट मीटर के विरोध अभियान चलाकर आमजन को जागरूक करेंगे।साथ ही माकपा के तहसील सचिव हरदेवा राम अणदा,नारायण राम दहिया, खिंवकरण डबरिया, कानाराम बिजारणिया, कामरेड् अब्बास खान आदि ने भी सम्बोधित किया । इसके बाद चितावा विधुत विभाग के सहायक अभियंता को ज्ञापन सौंपा तथा जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाने पर तुरंत कार्यवाही रोकने के लिए कहा।

ज्ञापन सौंपने वालों में जिला सचिव मोतीलाल शर्मा, कामरेड् अब्बास खान,हरदेवा राम आंनद, रेखाराम बडकेशिया, काना राम बिजरणिया, नारायण राम दहिया,भगवाना राम कडवा,महेश पारीक,भंवरलाल बुरडक, अर्जुन राम भिंचर, देवीलाल बुरडक, नेमीचंद, रमेश मेघवाल, रामेश्वर रायल, कमल कुमार राजकुमार स्वामी आदि उपस्थित रहे।
Quick News News as quick as it happens