Wednesday , 28 October 2026

राजनीति

धूम धाम से मनाया चाचा नेहरु का जन्मदिन

नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुचामन के संयुक्त तत्वाधान में आज भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू का जन्म दिवस स्थानीय नेहरू बाल उद्यान में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।आज प्रातः उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने नेहरू की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित करते हुए अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए। कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए …

Read More »

महावीर इन्टरनेशनल : कुंभलगढ मे दो दिवसीय मंथन शिविर 8/9 को

राजस्थान के ऐतिहासिक रणभूमी कुंभलगढ मे महावीर इन्टरनेशनल एपेक्स का दो दिवसीय मंथन शिविर व गवर्निग काउँसिल का शपथ ग्रहण समोराह आठ व नौ नवम्बर को को कुंभलगढ मे अन्तराष्ट्रीय अध्यक्ष सी ए वीर अनिल जैन , महा सचिव वीर सोहनलाल वैद, कोषाध्यक्ष वीर सुधीर कुमार जैन एवं 251वीर वीराओ के विशिष्ट आतिथ्य मे वीर गोतम जी राठौड़ के सोजन्य …

Read More »

फिर से वही गुंडई : प्रॉपर्टी व्यवसाई पर जानलेवा हमला

कुचामन को आज एक बार फिर उस समय अप्रिय स्थिति का सामना करना पड़ा जब कल रात्रि में प्रॉपर्टी व्यवसायी सिकंदर खींची पर जानलेवा हमला हुआ। जैसे ही कुचामन में यह खबर फैली सभी लोग सन्न रह गए। हालांकि हमला करने वाले खींची के  रिश्तेदार और पड़ोसी ही थे। और इसे पारिवारिक रंजिश के रूप में ही देखा जा रहा …

Read More »

रमेश रुलानिया हत्याकांड : दौ और आरोपी गिरफ्तार

कुचामन सिटी दिनांक 8 नवंबर :- जिला डीडवाना कुचामन पुलिस ने आज कुचामन में 7 अक्टूबर को हुए व्यापारी रमेश रुलानिया के नृशन्स हत्याकांड में एक और बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने रोहित गोदारा और वीरेंद्र चारण गेंग के दो सक्रिय सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सुरेंद्र सिंह पालावत( 30) पुत्र लक्ष्मण सिंह निवासी खाटू श्याम …

Read More »

कुचामन प्रवेश द्वार हुआ और भी भव्यतम

  स्टेशन रोड कुचामन सिटी में प्रवेश के लिए कुचामन सिटी को मिला भव्य प्रवेश द्वार। दान दाता श्री महादेव लाल भोमराजका ट्रस्ट के आर्थिक सहयोग से निर्मित महाराजा अग्रसेन द्वार का आज प्रातः 10:30 बजे स्थानीय विधायक एवं राज्य मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी द्वारा लोकार्पण किया गया। समारोह कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री श्री विजय सिंह चौधरी …

Read More »

फिर से जागा बस स्टेंड का जिन्न

विगत कांग्रेस के शासनकाल में पूर्व उपमुख्य सचेतक महेंद्र चौधरी के प्रयासों से कुचामन में करोड़ों की लागत से बस स्टैंड का निर्माण हुआ। एक ऐसा बस स्टैंड जैसा राजस्थान भर में कहीं देखा जाना मुश्किल है। आप अपने मोबाइल की पूरी स्क्रीन पर देख सकते हैं। बहरहाल बस स्टैंड के साथ ही शानदार मुख्य स्टेशन रोड का भी निर्माण …

Read More »

रमेश रुलानिया हत्याकांड : प्रश्न अभी बाकी है |

  रमेश रुलानिया हत्याकांड का पटाक्षेप लगभग हो चुका है। हत्यारो को पुलिस ने बहुत जल्दी ही पकड़ लिया है। दबाव काम आया और अपराधी घुटनों के बाल रेंगते नजर आए। एसपी ऋचा तौमर का नेतृत्व और थाना अधिकारी सतपाल सिंह सिहाग, एडिशनल एसपी नेमी चंद खारिया और डिप्टी अरविंद बिश्नोई आदि की तत्परता काम आई और सभी अपराधियों को घुटने …

Read More »

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय हिराणी में हुआ मेगा पीटीएम एवं राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह का आयोजन“एकता में शक्ति है — यही है सशक्त भारत की पहचान।”

कुचामन सिटी, 31 अक्टूबर।पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, हिराणी में आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय एकता दिवस एवं मेगा पीटीएम (अभिभावक-शिक्षक मिलन समारोह) का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्राचार्य राजेन्द्र मुवाल द्वारा सरदार पटेल व माँ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्प अर्पण कर किया …

Read More »

लोह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल और आयरन लेडी इंदिरा गाँधी को दी श्रद्धांजलि

नगर कांग्रेस कमेटी एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुचामन द्वारा भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि आज एकता दिवस के रूप में मनाई गई।भारत की एकता एवं अखंडता के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाली आयरन लेडी स्वर्गीय गांधी की पुण्यतिथि पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कार्यकर्ताओं द्वारा सादर वंदन करके उनको भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित …

Read More »

रमेश रुलानिया हत्याकांड : हत्यारे पुन: दो दिन के पुलिस रिमांड पर

कुचामन सिटी :- रमेश रुलानिया हत्याकांड के चारों आरोपियों क्रमशः गणपत,महेश,धर्मेंद्र और जुबेर की रिमांड अवधि पूरी होने पर आज इन्हें न्यायालय में वरिष्ठ सिविल न्यायाधीश कामाक्षी मीणा की अदालत में पेश किया गया। जहां से इन्हें 48 घंटे यानी 2 दिन की पुलिस रिमांड पर पुनः भेज दिया गया। थानाधिकारी श्री सतपाल सिहाग की देखरेख में चारों आरोपियों को …

Read More »