Wednesday , 22 July 2026

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वालो को दी श्रद्धांजलि

पहलगाम आतंकी हमले में जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को शहर के पुराने बस स्टैंड पर बुधवार रात्रि को लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट ने नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की। क्लब के संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा, सचिव लॉयन रचित नंदवाना, लॉयन पवन सांभरवाला, लॉयन मुरलीधर गोयल, लॉयन मुरलीमनोहर स्नेही, महावीर इंटरनेशनल अध्यक्ष रामअवतार गोयल, सचिव अजित पहाड़ीया, विष्णु मोयल, अविनाश जैन, पंच परसाराम बुगालिया, मनोज भारद्वाज, अशोक अजमेरा, संपत अग्रवाल, कमलकांत डोडवाड़िया, दिनेश मावलिया, सुरेश गंगवाल, हेड कांस्टेबल गोपालराम, चुन्नाराम, श्रवणराम, रोशनलाल, छोटूराम सहित सैकड़ों लोगों ने मोमबत्ती जलाकर हमले में जान गंवाने वाले लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित की एवं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदनाएं व्यक्त की तथा घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना एवं दिवंगत आत्माओं की शांति हेतु मौन प्रार्थना की।

इसी दौरान पुराने बस स्टेंड पर राह चलती महिलाओ और युवतियों ने भी अपनी जिम्मेदारी को समझते हुए सभी लोगो के साथ खड़े होकर नम आँखों के साथ श्रद्धांजली अर्पित की |

इस दौरान लॉयन राम काबरा ने कहा यह आतंकी हमला बहुत ही दुखद है। जिस तरह आतंकवादियों ने निर्दोष लोगों पर हमला किया वह एक कायरतापूर्ण एवं अमानवीय कृत्य है। इस कृत्य की लॉयन्स क्लब कुचामन फोर्ट कड़ी निंदा करता है तथा केन्द्र सरकार से मांग करता है कि आतंकवादियों को कड़ी से कड़ी सजा एवं पीड़ित परिवारों को न्याय मिले।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

महावीर इंटरनेशनल ने पेंशनर्स को वितरित की जीवन रक्षक किट

कुचामन सिटी, 10 जुलाई। महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित …