Monday , 31 August 2026

गुजराती ब्राह्मण समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम सम्पन्न

जयपुर। गुजराती ब्राह्मण समाज राजस्थान, जयपुर द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रविवार, 30 अगस्त 2026 को जवाहर नगर सेक्टर-3 स्थित जनोपयोगी भवन में हर्षोल्लास एवं गरिमापूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं समाज के वरिष्ठ विद्वान पं. श्री कृष्ण गोपाल शुक्ला के शिष्यों तथा पं. रिद्धी प्रकाश शर्मा द्वारा सामूहिक वेदपाठ से हुआ। समारोह में मुख्य अतिथि प्रो. डॉ. योगेश चन्द्र भट्ट सहित प्रो. डॉ. प्रवीण चन्द्र त्रिवेदी, श्री कैलाश नाथ भट्ट, अखिल भारतीय औदीच्य महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. रवि ठक्कर, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री सुखबीर गौतम, राष्ट्रीय सचिव श्री अनूप ठाकुर, श्री अरुण उपाध्याय, दिल्ली-हरियाणा प्रदेशाध्यक्ष श्री सत्यनारायण कौशिक एवं गुजराती नागर समाज के अध्यक्ष श्री कन्दर्प ठाकोर का समाज की कार्यकारिणी द्वारा माला, उपर्णा एवं शाल भेंट कर स्वागत-अभिनंदन किया गया।

प्रतिभा सम्मान समारोह में समाज के 22 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति-पत्र एवं नगद पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में समाज के बच्चों, युवाओं एवं वरिष्ठजनों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए शानदार प्रस्तुतियाँ दीं, जिन्हें उपस्थित दर्शकों ने खूब सराहा।गुजराती ब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान समारोह में धार्मिक, सांस्कृतिक एवं वैदिक परंपराओं का अद्भुत संगम देखने को मिला। समारोह के शुभारंभ अवसर पर आयोजित दीप प्रज्वलन कार्यक्रम में नन्हे बटुकों द्वारा पूरे विधि-विधान, शुद्ध उच्चारण तथा सुर और लय के साथ किए गए स्वस्ति वाचन ने उपस्थित सभी लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस अवसर पर बच्चों ने वैदिक मंत्रों का अत्यंत प्रभावशाली एवं अनुशासित ढंग से पाठ किया। दीप प्रज्वलन के दौरान गूंजते स्वस्ति मंत्रों ने पूरे समारोह स्थल को आध्यात्मिक एवं भक्तिमय वातावरण से सराबोर कर दिया। विशेष बात यह रही कि स्वस्ति वाचन करने वाले ये सभी प्रतिभाशाली बच्चे जयपुर के प्रमुख विद्वान पंडित श्री कृष्ण गोपाल जी शुक्ल, ब्रह्मपुरी वाले एवं युवाचार्य अमित कुमार शुक्ल के शिष्य हैं। अपने गुरुओं के मार्गदर्शन में बच्चों द्वारा प्रस्तुत किए गए वैदिक मंत्रोच्चार की सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की।

सांस्कृतिक सचिव श्री अभिषेक भट्ट एवं श्री मुकेश आचार्य द्वारा मंच का संचालन किया गया

इस अवसर पर समाज के अध्यक्ष श्री राकेश कुमार भट्ट ने सभी अतिथियों एवं समाजबंधुओं का स्वागत करते हुए समाज की एकता, संस्कार एवं प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर जोर दिया।

समाज के सचिव श्री भारत भूषण दवे ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करने वाले सभी अतिथियों, समाजबंधुओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने सामूहिक भोज का आनंद लिया।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

नगर निकाय चुनाव 2026 : नावा नगर पालिका एक आंकलन

जैसे-जैसे निकाय चुनाव सिर पर आ रहे हैं सभी उम्मीदवार आपकी तरफ से ताल ठोक …