

कल रात एल एंड टी की एक और बड़ी लापरवाही सामने आई उस वक्त जब सरकारी जिला अस्पताल के पीछे दल्ला बालाजी रोड पर सड़क के बिल्कुल बीच मे एल एंड टी द्वारा गड्ढा खोदा गया था। और एक बड़ा पत्थर सड़क के बीच में ही छोड़ दिया गया था। नतीजा शाम लगभग 5:00 बजे के लगभग एक युवक अपनी बाइक सहित गड्ढे में गिर गया काफी छोटे भी आई और उस युवक का उपचार आसपास के लोगों ने सरकारी अस्पताल में ले जाकर करवाया। बात यहीं रुक जाती तो ठीक था, अस्पताल में ही कार्यरत नेत्र रोग विशेषज्ञ श्री विनोद सागर अपने परिवार सहित अपनी निजी कार्य में अपने निवास की ओर लौट रहे थे। अंधेरे के कारण कुछ दिखाई नहीं दिया और उनकी गाड़ी उस बड़े पत्थर से टकरा गई इस टक्कर के कारण उनकी गाड़ी का चेम्बर पूरी तरह टूट गया और उसका लुब्रिकेंट सड़क पर फैल गया। कार वहीं पर जाम हो गई।


अचानक हुई दुर्घटना के कारण उनके बच्चे घबरा गए और रोने लगे। देखिए उन बच्चों की घबराहट और पूरी घटना का वीडियो अपनी पूरी स्क्रीन पर। आसपास के नागरिक तुरंत इकट्ठे हुए और स्थिति को संभालने का प्रयास किया। तुरंत एल एंड टी से सम्पर्क किया गया। एल एंड टी के अधिकारी श्री समीर शेख भी बगैर लापरवाही के तुरंत वहां पहुंचे और अपनी पूरी जिम्मेदारी लेते हुए कार में हुए नुकसान का पूरा हर्जाना भरने की बात कही।


साथ ही जल्द से जल्द सड़क को दुरुस्त करने की बात भी कही लेकिन काफी समय के इंतजार के बाद भी किसी कारणवश जब कार को हटाने के लिए क्रेन नहीं पहुंची तो एक बार फिर लोगों में आक्रोश बढ़ गया। ऐसे मे क्विक न्यूज़ की समझाइश के बाद थोड़ा आक्रोश कम हुआ। और रात्रि करीब 11:00 बजे क्रेन के द्वारा कार को मारुति वर्कशॉप में पहुंचाया गया। मौके पर उपस्थित लोगों में मुख्यतः प्रोफेसर श्री सुरेश खींची, श्री चेतन खींची, श्री नेह पाल सिंह राठौर, श्री लक्ष्मी नारायण कुमावत, श्री रतन कुमावत, श्री पृथ्वीराज, श्री मुकेश शर्मा आदि ने एलएनटी के प्रति अपना विरोध दर्ज करवाया।


यहां यह भी गौरतलब है कि पूरे प्रकरण में एल एंड टी ने भी पूरी जिम्मेदारी लेते हुए समय पर राहत प्रदान की। इसी के साथ प्रोफेसर श्री सुरेश खींची ने भी अपनी गली में सड़क निर्माण की अनियमितताओं की शिकायत भी की। उनका कहना था कि यदि जल्द ही सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया तो उग्र विरोध प्रदर्शित किया जाएगा।
Quick News News as quick as it happens