
नगर कांग्रेस कमेटी कुचामन एवं नावां ,ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुचामन व नावां ने संयुक्त रूप से आज आधुनिक भारत के शिल्पिकार व देश के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के पुण्य दिवस पर नेहरू बाल उद्यान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष माधव प्रसाद धूत में पंडित नेहरू को आजाद भारत का महान शिल्पिकार बताया। उन्होंने कहा कि पंडित नेहरू ने ही देश में सिंचाई संसाधनों के लिए भाखड़ा नांगल, उच्च शिक्षा के लिए आईआईटी अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के लिए इसरो सहित कई महत्वपूर्ण उपलब्धियां देश को समर्पित की ।देश को औद्योगिक विकास के लिए बड़े-बड़े कारखाने सड़कों का जाल आदि उपलब्धि भी पंडित नेहरू की ही देन थी।

देश के समग्र विकास के लिए ही उन्होंने देश के अंतिम छोर पर बैठा भारतवासी को सरकार की योजनाओं का लाभ मिले उसके लिए उन्होंने अंत्योदय योजना को लागू किया । देश की आजादी के लिए भी कई महीनो तक जेल के अंदर रहे। उनके ही अथक प्रयासों से देश में औद्योगिक क्रांति, श्वेत क्रांति, व हरित क्रांति का उदय हुआ। जिससे देश का समग्र विकास हुआ।अपने उद्बोधन में महिला कांग्रेस महासचिव मृदुला कोठारी ने स्वर्गीय पंडित को देश की महान धरोहर बताया तथा देश के सामाजिक ताने-बाने को मजबूत बनाने के लिए सदैव प्रयत्नशील रहते थे। जिससे देश की सामाजिक समरसता, भाईचारा कायम रहा। शिक्षा, स्वास्थ्य, उद्योग ,कृषि तथा अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी के लिए सदा प्रयत्नशील रहते थे।

इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष माधव प्रसाद धूत, शेरखान, ब्लॉक अध्यक्ष कुचामन भंवर अली खान, नावां उदय सिंह खारिया, नगर अध्यक्ष कुचामन सुतेद्र सारस्वत, नावां बाबूलाल बजाज, जिला महामंत्री बुद्धा राम चौधरी, नगर परिषद के निवर्तमान उपसभापति हेमराज चावला, प्रदेश महिला कांग्रेस महासचिव मृदुला कोठारी, नगर परिषद के निवर्तमान पार्षद सुभाष पावड़िया, श्यामलाल बागड़ा ,इकराम भाटी, मोहम्मद फारूक टांक ,ओबीसी प्रकोष्ठ उपाध्यक्ष मुकेश सेन, जिला सेवादल महिला अध्यक्ष पुजा सोनी,इमदाद खान, पार्षद प्रतिनिधि शंकर लाल मोहनपुरिया, मोहम्मद नासिर, ब्लॉक उपाध्यक्ष मुन्ना राम महला फौजी, चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष कमल कान्त डोडवाडिया, पच परसराम बुगालिया, लादुराम डोडवाडिया, युवा कांग्रेसी गजेंद्र कांसोटिया, इमरान लीलगर,चंद्रकला नाजिया, भागुराम बुगालिया, लक्ष्मण बुगालिया, दीनदयाल कुमावत, टोडु राम कुमावत, प्रेम चंदेलिया , सिकंदर खींची, संतोष गुंद ,शरीफ राव सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय नेहरू जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि करके सादर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा महान व्यक्तित्व के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
कुचामन में हटाए गए विरासत ध्वज स्तम्भ को पुनः स्थापित कराने हेतु मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन I

कचामन नगर परिषद क्षेत्र में कनोई पार्क के सामने पुराने रोडवेज बस स्टेण्ड पर हाल ही में सडक निर्माण के बहाने नगर परिषद द्वारा दर्भावनापूर्वक स्वतंत्रता आन्दोलन की क्षेत्रीय महान विरासत ध्वज स्तम्भ को हटा दिया गया था। जिसे उसी स्थान पर पूनः स्थापित किये जाने के लिये माननीय श्री मुख्यमंत्री के नाम उपखण्ड अधिकारी के मार्फत दिया ज्ञापन दिया गया। प्रादेशिक स्वतंत्रता सेनानियो अंग्रेजों के के विरूद्ध उक्त स्थान पर क्षेत्रीय एव शासन राष्ट्रीय गौरव का केन्द्र द्वारा आजादी के प्रतीक ध्वज कई बार फहराया । ध्वज स्तम्भ रहा है। देश की आजादी के पश्चात से लेकर आजतक 15 अगस्त व 26 जनवरी जैसे राष्ट्रीय परवों पर प्रति वर्ष समारोहपूर्वक क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, पूर्व मुख्यमंत्री, प्रदेश के मंत्रियों, पूर्व विधायकों और नगर परिषद के नेता प्रतिपक्ष द्वारा स्थान पर राष्ट्रीय उक्त जाता रहा है।

क्षेत्रीय स्मति स्थल राष्ट्रीय ध्वज स्तम्भ को अक्षुण्ण रखा ध्वज फहराया जावे – उक्त स्थान पर क्षेत्रीय व प्रादेशिक स्वतंत्रता सेनानियों के साथ-साथ प्रदेश के पूर्व मुख्य मंत्री मोहनलल सुखाड़िया, पूर्व विधायक व स्वतंत्रता सेनानी किशनलाल शाह, पूर्व मंत्री मथुरादास माथुर, पूर्व मंत्री अन्दुल रहमान चौधरी, पूर्व विधायक हनुमान सिं चौधरी, पर्व विधायक रामेश्वरलाल चौधरी व पूर्व विधायक हरीशचन्द्र कुमावत सहित कई जन प्रतिनिधियों के स्मति स्थल ध्वज स्तम्भ को पुनः यहीं पर स्थापित कर अक्षण्ण रखा जाये। उक्त विरासत ध्वज स्तम्भ से क्षेत्रीय जन प्रतिनिधियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की मधुर सगतियों के जुडाव के मध्यनजर ध्वज स्तम्भ को पुनः उसी स्थान पर कुचामन नगर परिषद प्रशासन द्वारा पुनर्स्थापित किया जाये
Quick News News as quick as it happens