
“नशा मुक्ति, व पर्यावरण जागरूकता संदेश दिया“

सबकी सेवा सबको प्यार एवं जीवो ओर जीने दो के उदेश्यो पर चलने वाली सामाजिक संस्था महावीर इन्टरनेशनल कुचामन सिटी के वीर वीरा युवा सदस्यों द्वारा गरीमा प्रोजेक्ट के तहत किशोरियो को स्वस्थ रहने, संक्रमण एवं बिमारियों से सुरक्षित रहने के उपायो व मासिक धर्म व स्वच्छता की जानकारी देते हुए स्थानीय सुरजी देवी काबरा राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय की बालिकाओ को 300 सेनेटरी नेपकिन वितरित किए गए झिझक छोडो चुप्पी तोडो खुलकर बोलो का संदेश देते हुए वीरा सुनीता गंगवाल ने बच्चियों को उत्तम जानकारी प्रदान की गई I

अध्यक्ष रामावतार गोयल ने नशा मुक्ति व पर्यावरण के प्रति जागरूकता का संदेश दिया। इस कार्यक्रम में विद्यालय से अनुराधा शर्मा, माणक चोटियां एवं संस्था सदस्यों में वीर सचिव अजीत पहाडिया, वीरा अध्यक्ष सरोज पाटनी, युवा अध्यक्ष आनन्द सेठी, सचिव विकास नीतू पाटनी, वीर सुरेंद्र सिह दीपपुरा, वीर राहुल झांझरी उपस्थित रहे। वीर सुभाष पहाडिया ने सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
Quick News News as quick as it happens