
दोस्तों हमारा पिछला कार्यक्रम नशे पर आधारित था और हमारी खबर का असर देखिए कुचामन की काफी सामाजिक संस्थाएं कुचामन शहर को नशा मुक्त करने के लिए एक साथ आगे आई है। दोस्तों इससे पहले की आगे बढ़ा जाए आप सभी से एक निवेदन विज्ञापन पत्रकारिता की लाइफ लाइन होती है यदि आप स्वस्थ और निर्भीक पत्रकारिता चाहते हैं तो अधिक से अधिक क्विक न्यूज़ को विज्ञापन दें ताकि हमें आर्थिक संबल मिलता रहे। विशेष निवेदन उन निजी विद्यालयों से जो कि अपनी खबरें तो बड़ा चढ़ा कर चाहते हैं लेकिन यदि उनसे विज्ञापन मांगा जाए तो वह अपनी आर्थिक स्थिति का रोना धोना चालू कर देते हैं।

बहरहाल का नशे के खिलाफ उठाया मुद्दा असर करता दिखाई दे रहा है दोस्तों विभिन्न संस्थाओं जैसे लायंस क्लब कुचामन फोर्ट ने आज विश्व स्वास्थ्य दिवस पर नशा नहीं करने के प्रति लोगों को सचेत करने के उद्देश्य से जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। कार्यक्रम में संस्थापक अध्यक्ष लॉयन राम काबरा , लॉयन विष्णु मोयल, लियो क्लब उपाध्यक्ष लियो अविनाश जैन, सचिव लियो तरुण सोनी ने विभिन्न प्रकार के मादक पदार्थों के नशे से स्वास्थ्य को होने वाले नुकसान की जानकारी दी। इस दौरान लॉयन राम काबरा ने स्वस्थ रहने के लिए नशा मुक्त जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा नशा इंसान को न केवल शारीरिक एवं मानसिक बल्कि आर्थिक एवं सामाजिक रूप से भी खोखला कर देता है। उन्होंने बताया नशे की लत को रोकने के लिए आवश्यकता है जागरूकता की। आज की युवा पीढ़ी नशा माफियाओं के चंगुल में फंसकर अपना एवं परिवार का भविष्य खराब करने की ओर अग्रसर है, ऐसे में हम सभी का दायित्व बनता है कि अपने आस पास के युवाओं को नशा न करने के प्रति समझाइश करें। यह छोटा सा प्रयास एक स्वस्थ एवं सशक्त राष्ट्र के निर्माण में महत्त्वपूर्ण योगदान होगा।

वही महावीर इंटरनेशनल के अध्यक्ष श्री वीर राम अवतार गोयल और कनवीनर श्री सुभाष पहाड़िया के अनुसार उनकी टीम जल्द ही कुचामन शहर और कुचामन शहर के आसपास प्रत्येक विद्यालयों में जाकर नशे की बुराइयों से बच्चों को अवगत कराएगी। साथ ही विद्यार्थियों से आह्वान करेगी की उनके आसपास यदि नशे का सेवन या कारोबार होता है तो उनकी टीम को सूचना दे। उनकी टीम विद्यार्थियों से सूचना लेकर उन पर कार्रवाई करवाने का जतन करेगी। ऐसा संदेश प्रत्येक स्कूल कॉलेज में देने का इन्होंने संकल्प लिया है।

वहीं भगत सिंह यूथ ब्रिग्रेड ने कल उपखंड अधिकारी को ज्ञापन दिया और इस समस्या से अवगत करवाया।

मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष श्री मुन्नालाल काछवाल और आरटीआई एक्टिविस्ट श्री चतुर्भुज शर्मा के अनुसार उनकी टीम जहां-जहां नशा बिकता है उसे चिन्हित करेगी और प्रशासन के सहयोग से उन स्थानों को बंद करवाने की कार्रवाई करेगी।


स्थानीय पुलिस प्रशासन भी इस बुराई को मिटाने के लिए अपनी कमर कर चुका है। कुचामन थाना अधिकारी श्री सतपाल सिंह के अनुसार प्रशासन जल्द ही टीमे गठित करके नशे के खिलाफ कार्रवाई करेगी। साथ ही सभी सामाजिक संस्थाओं और जागरूक नागरिकों का भी इस महत्वपूर्ण कार्य वाही में सहयोग लेगी। श्री सतपाल सिंह के अनुसार युवा पीढ़ी को नशे की बुराई के खिलाफ रोकने के लिए पुलिस प्रशासन एड़ी से लगाकर चोटी तक का जोर लगा देगा।

क्विक न्यूज़ अपने दर्शकों से निवेदन करता है की कमेंट सेक्शन में आकर बताए की क्विक न्यूज़ नशे जैसे खतरनाक मुद्दे पर दृष्टिकोण केसा लगा और क्या हमारे दर्शक इस सामाजिक बुराई को खतम करने के लिए क्विक न्यूज़ का सहयोग करेंगे।
* *
Quick News News as quick as it happens