Wednesday , 22 July 2026

अरावली मामले और मनरेगा नाम परिवर्तन के विरोध मैं कांग्रेस का पैदल मार्च

भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के निर्देशानुसार एवं उपमुख्य सचेतक श्री महेंद्र चौधरी के आह्वान पर आज नगर कांग्रेस कमेटी नावां एवं कुचामन, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नावा कुचामन के तत्वाधान में आज अरावली बचाओ जन आंदोलन व मनरेगा योजना से महात्मा गांधी के नाम को हटाने के खिलाफ नावा कुचामन के समस्त कांग्रेसी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारीयों ने सीकर बस स्टैंड स्थित गंगा मैया के मंदिर से पुराना बस स्टैंड स्थित कनोई पार्क में महात्मा गांधी जी की प्रतिमा तक पैदल मार्च का आयोजन किया।


नावा विधानसभा क्षेत्र प्रभारी श्री देवेंद्र सिंह बुटाटी के नेतृत्व में पैदल मार्च में केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर गगन भेदी नारों के साथ रवाना हुआ। पैदल मार्च सीकर रोड गोल प्याऊ, मुख्य बस स्टैंड होते हुए कनोई उद्यान पहुंचा वहां पर मार्च में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा अरावली बचाओ जन आंदोलन एवं मनरेगा के लिए जोरदार नारेबाजी की। तथा केंद्र सरकार को चेताया कि कांग्रेस का प्रत्येक कार्यकर्ता गांधी जी के अपमान को सहन नहीं करेगा तथा इसके लिए अपनी हर कुर्बानी देने को तैयार है।

अरावली के संदर्भ में भी सभी उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि राजस्थान की जीवनदायनी अरावली पर्वतमाला के साथ खनन माफिया एवं सरकारी व प्रशासनिक दखल को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। केंद्र सरकार ने जो तानाशाही तरीके से मनरेगा योजना के साथ जो खिलवाड़ किया है तथा योजना से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के नाम को हटाकर राष्ट्रपिता के प्रति भाजपा के मानसिकता को उजागर किया है। जिस तरह से राष्ट्रपिता का अपमान किया इससे भारत का प्रत्येक कांग्रेसी इससे आहत हुआ है। हम सभी कांग्रेसी केंद्र सरकार से आवाहन करते हैं कि यह योजना जिस रूप से संचालित हो रही थी उसी यथा स्थिति में चलनी चाहिए।

मनाया कांग्रेस का 141 वा स्थापना दिवस

स्थानीय कनोई पार्क में नगर कांग्रेस एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी नावां कुचामन द्वारा भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का 141 वा स्थापना दिवस बड़े गरिमा पूर्ण और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना दिवस पर आज नावां एवं कुचामन के उपस्थित कार्यकर्ताओं को नावां विधानसभा प्रभारी श्री देवेंद्र सिंह बुटाटी ने अपने संबोधन में कांग्रेस के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया और कहां की भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की स्थापना देश की अखंडता, एकता, शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार के लिए संगठन का गठन करना जरूरी तथा उस समय की आवश्यकता थी।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला उपाध्यक्ष माधव प्रसाद धुत, कुकनवाली सरपंच श्री धनाराम फौजी, वरिष्ठ कांग्रेसी किशोर सिंह शेखावत चावडिया, युवा पार्षद फजलु रहमान कुरेशी, नगर परिषद उपसभापति हेमराज चावला, महिला कांग्रेस से श्री चंद्रकांता आदि वक्ताओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के वैभवशाली इतिहास तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्व न्योछावर करने वाले सभी देशभक्तों को याद किया तथा देश के उत्थान के लिए उनके कार्यों का भी यशो गान किया। सभी वक्ताओं ने समस्त कांग्रेसियों को स्थापना दिवस की शुभकामनाएं प्रेषित की तथा कांग्रेस की जन नीतियों एवं कार्यक्रमों को आमजन मानस तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में नावां विधानसभा प्रभारी देवेंद्र सिंह बुटाटी, जिला उपाध्यक्ष शेर खान, माधव प्रसाद धुत नावां, जिला महासचिव बुद्धाराम चौधरी, क्रय विक्रय सहकारी समिति अध्यक्ष ईश्वर राम सोहू, कुकनवाली सरपंच धनाराम फौजी, हिरानी सरपंच मदनलाल कुमावत, भांवता सरपंच देवीलाल मुवाल, नावां ब्लॉक अध्यक्ष उदय सिंह खारिया, कुचामन ब्लॉक अध्यक्ष भंवर अली खान, कुचामन नगर अध्यक्ष सुतेद्र सारस्वत, नावा नगर अध्यक्ष बाबूलाल बजाज, शौकत खान, नगर परिषद के पार्षद सुभाष पावड़िया फजलु रहमान कुरैशी, बुन्दु अली, मोहम्मद फारूक टांक ,पार्षद प्रतिनिधि मोहम्मद नासिर, पार्षद जवाना राम मोहन पुरिया,पार्षद प्रतिनिधि शंकर मोहनपुरिया अयूब तबाक, महिला कांग्रेस महासचिव मृदुला कोठारी, वरिष्ठ कांग्रेसी किशोर सिंह चावंडिया, दुर्गाराम चौधरी, इमरान लीलगर, सेवादल जिला अध्यक्ष पूजा सोनी, श्रीमती चंद्रकांता, डॉक्टर दिनेश शर्मा नावां ,बाबूलाल , राकेश जांगिड़, मुन्नाराम महला फौजी, मोहम्मद सलीम छिपा, झाबर महिला, लादूराम डोडवडिया, शैतान सिंह रूपपुरा, सहित उपस्थित कार्यकर्ताओं ने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रति अपनी पूरी निष्ठा व्यक्त करते हुए संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन राष्ट्रगान के साथ किया गया तथा भारत माता की जय, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, वंदे मातरम के नारों से उद्यान को गूंजायमान कर दिया।

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

महावीर इंटरनेशनल ने पेंशनर्स को वितरित की जीवन रक्षक किट

कुचामन सिटी, 10 जुलाई। महावीर इंटरनेशनल एपेक्स के 52वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित …