Thursday , 11 December 2025

69वीं राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता जयपुर में पदक विजेता डीडवाना-कुचामन टीम का सीएसपी कोचिंग कुचामन में सम्मान समारोह

कुचामन सिटी।सीएसपी कोचिंग सेंटर कुचामन के तत्वावधान में 69वीं राज्य स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता (जयपुर) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर पदक प्राप्त करने वाले डीडवाना-कुचामन जिले के खिलाड़ियों का भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विनोद चौधरी (अध्यक्ष, शारीरिक शिक्षक संघ डीडवाना-कुचामन) एवं विशिष्ट अतिथियों राजेश चौधरी (उप जिला शिक्षा अधिकारी, खेलकूद, डीडवाना-कुचामन), ओंकार दूधवाल (प्रधानाचार्य, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय नेनिया), मदनलाल जाखड़ (टीम प्रभारी), तंवर सिंह (संयोजक), रविन्द्र सिंह (कोच), सज्जन सिंह (पीटीआई), सुनीता चौधरी (वरिष्ठ अध्यापक, खोखर), रामस्वरूप चौधरी (पीटीआई), रूपाराम कमांडो, नेमाराम ढाका, रामदेव बुगालिया, हीराराम बिजानिया, तथा बजरंग बोचलिया की उपस्थिति में हुआ।

पदक विजेता खिलाड़ियों की शानदार उपलब्धियाँ पर सीएसपी कोचिंग सेंटर के निदेशक श्री भागीरथ चौधरी ने बताया कि डीडवाना-कुचामन जिले की टीम ने प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर राजस्थान स्तर पर अपना परचम लहराया। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु यह सम्मान समारोह आयोजित किया गया, जिसमें निम्न खिलाड़ियों ने पदक अर्जित किए—17 वर्ष छात्रा वर्ग – गोल्ड मेडल,19 वर्ष छात्र वर्ग – गोल्ड मेडल,19 वर्ष छात्रा वर्ग – सिल्वर मेडल, 17 वर्ष छात्र वर्ग – ब्रॉन्ज मेडल। मुख्य अतिथि विनोद चौधरी ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि, “खिलाड़ी अनुशासन, परिश्रम और टीम स्पिरिट के प्रतीक होते हैं। आपने न केवल कुचामन का, बल्कि पूरे राजस्थान का गौरव बढ़ाया है।”

विशिष्ट अतिथि ( उप जिला शिक्षा अधिकारी डीडवाना- कुचामन, खेलकूद) राजेश चौधरी ने इस वर्ष जिला स्तरीय रग्बी फुटबॉल प्रतियोगिता छात्र एवं छात्रा वर्ग (19 व 17) का आयोजन पीएम श्री जवाहर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय कुचामन सिटी द्वारा बहुत ही शानदार व्यवस्थाओं के साथ करवाने पर प्रधानाचार्या मंजू चौधरी ,एसडीएमसी सचिव डॉक्टर भंवर लाल गुगड़ एवं विद्यालय के समस्त स्टाफ व मेजबानी करने वाले वरिष्ठ शारीरिक शिक्षक रामस्वरूप चौधरी को शुभकामनाएं प्रेषित की तथा बताया कि इस प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर चुनी गयी डीडवाना कुचामन जिले की टीमों का शिविर भी इसी विद्यालय में लगाया गया था

शिविर में प्रधानाचार्या मंजू चौधरी ने कोचों के साथ मिलकर चयनित खिलाड़ियों को इस कदर तैयार किया है कि वह सभी टीमें कोई ना कोई मेडल लेकर लौटी है, यह हमारे लिए बड़े फक्र की बात है। चौधरी ने बताया कि डीडवाना-कुचामन के कोच और खिलाड़ी पिछले कई वर्षों से लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर रहे हैं, यह पूरे जिले के लिए गर्व की बात है।उन्होंने कोच रामस्वरूप चौधरी एवं पूरी टीम की भूरी-भूरी प्रशंसा की।इस अवसर पर सभी पदक विजेता खिलाड़ियों, कोच एवं टीम प्रभारी को ट्रॉफी, मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। सीएसपी कोचिंग संस्थान के निदेशक श्री भागीरथ चौधरी ने कहा कि, “इन खिलाड़ियों का सम्मान हमारे लिए गौरव का विषय है। कुचामन की धरती प्रतिभाओं से भरी है, और हमारा उद्देश्य इन प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर तक पहुँचाना है।”

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

कुचामन सिटी के नरेश जैन को मिला अटल बिहारी वाजपेई सेवा रत्न सम्मान

सामाजिक सेवा कार्यों, जीव दया एवं राष्ट्रीय कार्यों में संलग्न कुचामन सिटी के समाजसेवी नरेश …