महावीर इंटरनेशनल कुचामन सिटी के तत्वाधान में श्रीमती गुणमाला देवी कमलकुमार पाण्ड्या के सौजन्य से 27 वां निःशुल्क हड्डी, जाँच जाॅइन्ट, लिगामेंट, घुटना रिप्लेसमेंट सर्जरी विशेषज्ञ डाॅ. जितेश जैन (राजस्थान हाॅस्पिटल, जयपुर) अरिहंत हेल्थ केयर सेन्टर राजकीय चिकित्सालय के पास 2/2/25 रविवार को आयोजित किया गया | शिविर संयोजक वीर प्रवीण खरीट एडवोकेट, वीर जीवण सिंह , वीर तेजकुमार बडजात्या, वीर सदींप पाडंया, डाक्टर जितेश जैन , गवर्निग काउसलिग मेम्बर वीर सुभाष पहाडिया,दानदाता परिवार से वीर केलाश पाडंया ने शिविर शुभारंभ किया |

वीर नरेश कुमार झाझरी ने बताया कि शिविर 63 लौगौ ने परामर्श लिया एक्सरे 21 व 37 रक्त सम्बंधित जांचें नि:शुल्क की गई |
बद्री विशाल मन्दिरजी मुख्या राज बाईसा व सगीतज्ञ प्रदीप आचार्य ने शिविर का अवलोकन कर सस्थां के सेवा कार्यो की सराहना की |

वीर अशोक कुमार अजमेरा के अनुसार शिविर में अध्यक्ष वीर रामावतार गोयल, वीर निर्मल पाडंया वीर सुरेश कुमार जैन बोदु कुमावत नितेश चौधरी सुरजीत वैष्णव ने शिविर में सराहनीय सहयोग किया।
Quick News News as quick as it happens