
गत दिनों क्विक न्यूज़ लगातार देर रात तक बिकने वाली शराब और हाईवे पर होने वाले जिस्म फरोशी के धंधे पर बहुत काम किया था। लगातार खबरें भी छापी थी। यही नहीं सभी अधिकारियों को भी इससे अवगत करवाया था। मै और मेरे प्रमुख सहयोगी चतुर्भुज शर्मा ने इस संबंध में जिला कलेक्टर महोदय से भी मिलकर इस बुराई और भ्रष्टाचार से उन्हें अवगत करवाया था। तब से लेकर अब तक हम इस मुद्दे पर लगातार बने हुए हैं।

नतीजा प्रशासन ने कठोरता से इन दोनों मुद्दों पर कार्रवाई की तथा अवैध शराब तथा देर रात तक खुलने वाली शराब की दुकानों पर प्रभावी कार्रवाई की नतीजा सामने आया और शराब की दुकाने लगभग समय पर बंद होने लगी।

वही होटल पर होने वाली जिस्मफरोशी भी काफी हद तक काबू में आई इसी सिलसिले में कल कुचामन पुलिस ने प्रभावी कार्रवाई करते हुए हाईवे पर स्थित होटलो और ढाबो पर आकस्मिक चेकिंग की जिससे चार पुरुष और पांच महिलाओं को संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार किया। जिन्हें बी एन एस एस की धारा 170 के तहत गिरफ्तार किया गया है।

गिरफ्तार होने वालों में प्रमुख है सौरभ पुत्र चरण सिंह निवासी विष्णु गार्डन गुड़गांव, किशन सिंह पुत्र विक्रम सिंह निवासी कांकरिया, आशीष पुत्र रामनिवास निवासी अखेपुरा मकराना, एवं प्रकाश पुत्र खेमाराम निवासी दाल मिल के पास कुचामन सिटी को गिरफ्तार किया है।
गौरतलब है कि क्विक न्यूज़ अपने प्रमुख सहयोगी सहयोगियों योगेश शर्मा और चतुर्भुज शर्मा आदि के साथ इस बुराई पर लगातार काम कर रहा है। और आगे भी करता रहेगा। दरअसल क्षेत्र में इस बुराई को उखाड़ कर फेंकने का हमने संकल्प लिया है।

यहां यह भी गौरतलब है कि कल एक होटल श्री सांवरिया सेठ भोजनालय पर भी छापा डाला गया था। दरअसल यह सांवरिया सेठ भोजनालय कुचामन के जूसरी रोड पर स्थित है। वही एक और प्रमुख सांवरिया सेठ भोजनालय जो स्टेशन रोड पर है उस पर यह छाप नहीं डाला गया है। यह छापा जूसरी रोड पर स्थित होटल पर डाला गया है। कुचामन के जनता से क्विक न्यूज़ का निवेदन है की सांवरिया सेठ भोजनालय स्टेशन रोड चौराहे पर जो स्थित है जिसके संचालक कुलदीप खंडेलवाल है उन्हें इस संबंध में परेशान नहीं करें। साथ ही क्विक न्यूज कुचामन पुलिस को भी सेल्यूट करता है कि उन्होंने इन दोनों मुद्दों को हल करने के लिए गंभीरता से इस तरह के अवैध धंधे करने वालों पर कार्रवाई की।क्विक न्यूज़ आशा करता है की पुलिस प्रशासन इसी तरह इन मुद्दों पर गंभीर बना रहेगा।
Quick News News as quick as it happens