Wednesday , 15 April 2026

सब्जियों के गिरते दामो से परेशान किसान : खोला मोर्चा ब्लाक कांग्रेस ने किया प्रदर्शन

कुचामन सिटी में ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष मुनाराम महला की अगुवाई में किसानों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उपखंड अधिकारी को मुख्यमंत्री और कृषि मंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा…
किसानों ने आरोप लगाया कि प्याज और सब्जियों के दाम लगातार गिर रहे हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है | वहीं दूसरी ओर बाजार में बिचौलियों की मनमानी से आम जनता को महंगे दामों पर सामान खरीदना पड़ रहा है | प्रदर्शनकारियों ने सरकार से प्याज की सरकारी खरीद शुरू करने, MSP लागू करने और बाजार हस्तक्षेप योजना लागू करने की मांग की है | साथ ही बारदाना की बढ़ती कीमतों पर रोक लगाने की भी मांग उठाई गई | कांग्रेस नेताओं ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा…

निवर्तमान उपसभापति हेमराज चावला ने कहा की आज कुचामन का किसान बहुत परेशान है | प्याज और सब्जियों के दाम इतने गिर गए हैं कि किसान को अपनी लागत तक नहीं मिल पा रही… | एक तरफ खाद, बीज, डीजल और मजदूरी महंगी होती जा रही है, दूसरी तरफ किसान की उपज सस्ते में बिक रही है | ये पूरी तरह से किसानों के साथ अन्याय है |

वही किसान नेता परसाराम बुगालिया ने कहा कि किस दिन रात मेहनत करके देश का पेट भरता है लेकिन आज वही किसान अपनी उपज का सही दाम पाने के लिए दर-दर भटक रहा है सरकार तुरंत प्याज की सरकारी खरीद शुरू करें और (MSP) लागू किया जाए और बाजार हस्तक्षेप योजना (MIS) को प्रभावी तरीके से लागू कर किसानों को राहत दी जाए। साथ ही बारदाना की बढ़ी कीमतों पर नियंत्रण किया जाए और बिचौलियों की मनमानी पर सख्त रोक लगाई जाए।
यदि सरकार ने जल्द ठोस निर्णय नहीं लिया तो किसान मजबूर होकर आंदोलन करेगा और कांग्रेस किसानों के साथ मजबूती से खड़ी रहेगी |

वही धाड़ फाड़ नेता के नाम से मशहूर हुसेन लीलघर कहा की यदि वर्तमान सरकार जनविरोधी कामो से बाज नही आती है तो हम लोग एक ऐसा जन आन्दोलन खड़ा करेंगे की सरकार की चूले हिल जाएंगी | यह यह भी गौर तलब है की हुसेन लीलघर जमीन से जुड़े युवा नेता हे और आने वाले समय में चुनाव लड़ने की तयारी में है |

फिलहाल देखना होगा कि किसानों की इस चेतावनी के बाद सरकार क्या कदम उठाती है… कुचामन सिटी से रिपोर्ट

About Manoj Bhardwaj

Manoj Bhardwaj
मनोज भारद्धाज एक स्वतंत्र पत्रकार है ,जो समाचार, राजनीति, और विचार-शील लेखन के क्षेत्र में काम कर रहे है । इनका उद्देश्य समाज को जागरूक करना है और उन्हें उत्कृष्टता, सत्य, और न्याय के साथ जोड़ना है। इनकी विशेषज्ञता समाचार और राजनीति के क्षेत्र में है |

Check Also

RTE में प्रवेश के बावजूद दुसरे बहाने से पैसा लूटते स्कुल

नमस्कार दोस्तों स्वागत है एक बार फिर से निजी स्कूल बनाम सरकारी स्कूल के लगातार …