
कुचामन सिटी :- महान क्रांतिकारी अमर शहीद भगत सिंह की जयंती पर शनिवार को भगत सिंह यूथ ब्रिगेड के नेतृत्व में लाल बहादुर शास्त्री स्कूल के छात्र-छात्राओं ने शहीद भगत सिंह की जयंती को यादगार बनाने के लिए देशभक्ति को समर्पित शहीद भगत सिंह की स्मृति में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया | तिरंगा यात्रा में लाल बहादुर शास्त्री विद्यालय के सैकड़ो युवाओं ने तिरंगा हाथों में लेकर एक सुर में “जब तक सूरज चांद रहेगा भगत सिंह का नाम रहेगा”, “इंकलाब जिंदाबाद”, “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम”, व “भगत सिंह अमर रहे” जैसे देशभक्ति के नारों के जयघोष के साथ करीब डेढ़ किलोमीटर लंबी विशाल तिरंगा यात्रा प्रारंभ की गई |

यह तिरंगा यात्रा वीर तेजाजी सर्किल से प्रारंभ होकर शहीद भगत सिंह सर्किल पर संपन्न हुई शहीद भगत सिंह सर्किल पर ब्रिग्रेड केसभी कार्यकर्ताओ ने और LBS स्कुल के विद्यार्थियों ने भगत सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की | वक्तो द्वारा अमर शहीद भगत सिंह द्वारा स्वतंत्रता संग्राम में दिए गए अपुल्य योगदान को याद किया गया और युवाओं ने भगत सिंह की जीवनी से प्रेरणा ली |

इस मौके पर भगतसिंह यूथ ब्रिगेड के प्रदेशअध्यक्ष परसाराम बुगालिया, एलबीएस स्कूल के निदेशक रामदेवराम खिंचड़, भगतसिंह यूथ ब्रिगेड के तहसील अध्यक्ष झूमरमल बाजारणिया, कार्यकारिणी सदस्य मुननाराम महला, कमलकांत डोडवाडिया, मुकेश कुमार, सुभाष यादव, सुरेंद्र कुमार डोडवाडिया, सहीत एलबीएस स्कूल के सैकड़ो युवा मौजूद रहे |
Quick News News as quick as it happens