लोकसभा चुनाव के दूसरे दौर के बाद राजस्थान की सभी 25 सीटों पर चुनाव समाप्त हो चुके हैं दोस्तों क्विक न्यूज़ के चाहने वालों की तरफ से काफी दिनों से यह मांग चल रही थी की अपनी तरफ से चुनाव के बारे में अपनी राय प्रकट करें, लेकिन दोस्तों क्विक न्यूज़ कभी भी हवा में बातें नहीं करता है, जब तक उसके पास से पूरी खबर नहीं आ जाए तब तक वह आगे नहीं बढ़ता है।
दोस्तों इसी तरह इसी तरह से हमने बहुत मेहनत से राजस्थान की सभी 25 सीटों पर रायशुमारी अर्जित की है और उसके बाद पुरे आकलन के बाद अच्छे से हम इस नतीजे पर पहुंचे हैं। जो की सीटवार हम आपको बताते हैं।
दोस्तों पहली सीट है अलवर।अलवर में बीजेपी से भूपेंद्र यादव है और कांग्रेस से ललित यादव है दोस्तों अलवर में जब हमारी टीम ने पता किया तो वहां पर कांटे का संघर्ष चल रहा है।लेकिन ललित यादव कुछ आगे चल रहे हैं तो इस तरह से कहा जा सकता है कि ललित यादव अलवर से जीतेंगे।
दोस्तों दूसरी हम बात करते हैं अजमेर की अजमेर में दोस्तों को बीजेपी से भागीरथ चौधरी है और कांग्रेस से रामचंद्र चौधरी है स्पष्ट रूप से भागीरथ चौधरी वहां से आगे चल रहे हैं।.
तीसरी सीट की बात करें दोस्तों तो बात आती है बीकानेर में भारतीय जनता पार्टी से अरविंद राम मेघवाल है और कांग्रेस के गोविंद राम मेघवाल है दोस्तों कठिन संघर्ष दिखाई दे रहा है बहुत कांटे की टक्कर है और इसमें गोविंद राम मेघवाल अर्जुन राम मेघवाल पर कुछ प्रतिशत भारी पड़ रहे हैं कुछ भी हो सकता है दोस्तों खुद कोई भी जीत सकता है लेकिन फिलहाल कुछ मतों से गोविंदराम मेघवाल आगे है क्योंकि ग्रामीण क्षेत्र पूरा का पूरा कांग्रेस के पक्ष में गया है।
आगे बात करते हैं भीलवाड़ा की भीलवाड़ा में बीजेपी की तरफ से दामोदर अग्रवाल है और कांग्रेस की तरफ से सीपी जोशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं दोस्तों सीपी जोशी पिछड़ते दिखाई दे रहे हैं।इस तरह भीलवाड़ा सीट भारतीय जनता पार्टी को जाती दिखाई दे रही है।
बाड़मेर जैसलमेर की बाड़मेर जैसलमेर में कैलाश चौधरी भारतीय जनता पार्टी से कांग्रेस की तरफ से उम्मेदा राम उम्मीदवार है और वहां पर रविंद्र सिंह भाटी निर्दलीय के रूप मे ताल ठोक रहे है।दोस्तों यद्यपि रविंद्र सिंह भाटी ने बहुत ज्यादा टक्कर दी है लेकिन फिर भी यहां पर उम्मेदाराम कांग्रेस के बहुत ज्यादा आगे हैं और यह सीट कांग्रेस के लिए सुरक्षित सीट मानी जा रही है।
तो अब बात करते हैं बांसवाड़ा की बांसवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से महेंद्रजीत सिंह मालवीय है और कांग्रेस की तरफ से राजकुमार रोत है।दोस्तों यहां पर महेंद्रजीत सिंह मालवीय की स्पष्ट जीत दिखाई दे रही है।
भरतपुर सीट में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से रामस्वरूप कोहली है,और कांग्रेस की तरफ से संजना यादव है। दोस्तों भरतपुर में राजकुमार कोहली वहां पर आगे चल रहे हैं और राजकुमार कोहली की स्पष्ट जीत दिखाई दे रही है यह सीट भारतीय जनता पार्टी को जाती दिखाई दे रही है।
अब बात करते हैं दोस्तों चूरू की चूरू में भारतीय जनता पार्टी की देवेंद्र झाझरिया और कांग्रेस की तरफ से राहुल कस्बा मैदान में है। दोस्तों राजेंद्र सिंह राठौर की सीट माना जा रहा था लेकिन फिर भी राहुल कस्वा यहां पर अपनी बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है,और यह सीट कांग्रेस को स्पष्ट रूप से जाती दिखाई दे रही है।
बात करते हैं दोस्तों झुंझुनू की झुंझुनू में भारतीय जनता पार्टी की तरफ शुभकरण चौधरी और कांग्रेस की तरफ से बृजेंद्र ओला अपना भाग्य आजमा रहे हैं।इस सीट पर दोस्तों बृजेन्द्र औला काफ़ी आगे है. तो यह सीट कांग्रेस को जाती दिखाई दे रही है।
अब बात करते दोस्तों चित्तौड़गढ़ की चित्तौड़गढ़ में भारतीय जनता पार्टी के सीपी जोशी है और कांग्रेस की तरफ से उदयलाल आंजना है दोस्तों यहां पर सीपी जोशी का जोर ज्यादा है और यहां पर उनकी जीत दिखाई दे रही है।तो यह चीज भी भारतीय जनता पार्टी की झोली मे जाती दिखाई दे रही है।
अब बात करते हैं दोस्तों दोसा की तो दोसा में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से कन्हैया लाल मीणा है, और कांग्रेस की तरफ से यहां पर मुरारी लाल मीणा है यहां पर मुरारी लाल मीणा का जोर ज्यादा है और यहां पर कांग्रेस जीतती दिखाई दे रही हैं।
बात आती है दोस्तों धौलपुर करौली की धौलपुर करौली से इंदु देवी जाटव भारतीय जनता पार्टी और भजनलाल जाटव कांग्रेस के उम्मीदवार है दोस्तों यहां पर भी कांग्रेस का जोर ज्यादा दिखाई दे रहा है,और यहां पर यह सीट भी कांग्रेस को स्पष्ट रूप से जाती दिखाई दे रही है।
बात करते हैं दोस्तों जयपुर शहर की तो जयपुर शहर में जनता पार्टी की तरफ से मंजू देवी शर्मा है और कांग्रेस की तरफ से
प्रताप सिंह खचरियावास है जो की काफी प्रसिद्ध नेता है।दोस्तों यहां पर मंजू देवी शर्मा भारतीय जनता पार्टी की स्पष्ट जीत दिखाई दे रही है और यह सीट भारतीय जनता पार्टी को सीधी सीधी जा रही है।
वही बात आती है जयपुर ग्रामीण की जयपुर
ग्रा
मीण में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से राव राजेंद्र सिंह है और कांग्रेस की तरफ से अनिल चोपड़ा है जयपुर शहर के ठीक विपरीत यह सीट कांग्रेस की झोली में गिरती दिखाई दे रही है।
बात करते हैं दोस्तों जोधपुर की जोधपुर में भारतीय जनता पार्टी की तरफ से गजेंद्र सिंह शेखावत है और विजय कांग्रेस की तरफ से करण सिंह ऊँचीयारडा है दोस्तों अशोक गहलोत की सीट होने के कारण कांग्रेस ज्यादा वजनदार दिखाई दे रही है।हालांकि कांटे की टक्कर है लेकिन फिर भी वजन कांग्रेस की तरफ ज्यादा है।
दोस्तों जालौर सिरोही सीट है जालौर सिरोही सीट पर भारतीय जनता पार्टी की तरफ से लुंबा राम चौधरी है और कांग्रेस की तरफ से जो की पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के पुत्र हैं दोस्तों यहां पर वैभव गहलोत स्पष्ट रूप से जीतते दिखाई दे रहे हैं।
दोस्तों बात करते हैं नागौर की यहां पर कांग्रेस की तरफ से गठबंधन उम्मीदवार हनुमान बेनीवाल है भारतीय जनता पार्टी की तरफ से डॉक्टर ज्योति मिर्धा है जो कि पहले कांग्रेस की तरफ से उम्मीदवार थी।दोस्तों यहां पर इंडिया गठबंधन की स्पष्ट रूप से जीत दिखाई दे रही है। और हनुमान बेनीवाल यहां से अपनी सीट लेकर जाएंगे।
दोस्तों आगे बात करते हैं सीकर की सीकर में भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार है सुमेधनंद सरस्वती और इंडिया गठबंधन की तरफ से उम्मीदवार है अमराराम चौधरी जो की कम्युनिस्ट पार्टी की उम्मीदवार है। अमरा राम चौधरी का खुद का असर और गठबंधन का असर यह बात साफ-साफ बता रहे हैं कि यहां से अमराराम चौधरी जीतेंगे और चौधरी ही जीतेंगे।
अब बात करते दोस्तों श्री गंगानगर की श्री गंगानगर में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार है प्रियंका बालन और कांग्रेस के उम्मीदवार कुलदीप इंदौर से यहां से प्रियंका बालन की जीत स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है इस तरह से यह सीट भारतीय जनता पार्टी को जाती है।
तो अब बात करते हैं राजसमंद की राजसमंद में भारतीय जनता पार्टी की उम्मीदवार है महिमा विश्व राज सिंह और कांग्रेस के उम्मीदवार है दामोदर गुर्जर दोस्तों यहां पर भारतीय जनता पार्टी की जीत की संभावना ज्यादा है राजसमंद महिमा विश्वराज सिंह को अपना सांसद बनाकर भेज सकता है।
दोस्तों आगे बात करते हैं झालावाड बांरा की यहाँ से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार है दुष्यंत सिंह जो की पूर्व मुख्यमंत्री विजया राजे सिंधिया के पुत्र है, कांग्रेस से उम्मीदवार है उर्मिला जैन भाया दोस्तों यहां पर कुछ कहने की जरूरत नहीं है यहां पर दुष्यंत सिंह की जीत ही स्पष्ट रूप से है और यह भारतीय जनता पार्टी की झोली में एक और सीट जा रही है।
तो आगे बात करते हैं पाली की पाली में पी पी चौधरी बीजेपी के उम्मीदवार है और संगीता बेनीवाल कांग्रेस की उम्मीदवार है दोस्तों यह सीट कांग्रेस को जाती दिखाई दे रही है।ग्रामीण क्षेत्र की सीट है और ग्रामीण क्षेत्र में कांग्रेस ज्यादा आगे हैं दोस्तों वैसे भी वोटिंग प्रतिशत कम हुआ है इसलिए कांग्रेस की जीत स्पष्ट रूप से दिखाई दे रही है।
तो बात करते हैं कोटा बूंदी सीट की कोटा बूंदी में वर्तमान लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला भारतीय जनता पार्टी की तरफ से है और कांग्रेस की तरफ से प्रहलाद गुंजन है जो कि भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस में आए हैं। दोस्तों यहां पर ओम बिरला का जोर ज्यादा दिखाई दे रहा है भारतीय जनता पार्टी के परंपरागत सीट रही है और यहां पर भारतीय जनता पार्टी की जीत दिखाई दे रही है ।
बात करते हैं टोंक सवाईमाधोपुर की यहाँ सुखबीर सिंह जौनपुरिया भारतीय जनता पार्टी की तरफ से और हरीश मीणा कांग्रेस की तरफ से है। दोस्तों यहां पर कांग्रेस की सीट स्पष्ट रूप से जाती दिखाई दे रही है और यहाँ से हरीश मीणा सांसद बन सकते हैं।
अंत मे उदयपुर सीट की बात यहाँ से कांग्रेस के ताराचंद मीना है और भारतीय जनता पार्टी से मन्नालाल रावत है।भारतीय जनता पार्टी की उदयपुर मे जीत दिखाई दे रही है मन्नालाल रावत यहां से जीते दिखाई दे रहे हैं।
दोस्तों क्विक न्यूज़ कभी भी ऐसा दवा नहीं कर्ता है की हम शत प्रतिशत सही है लेकिन फिर भी हमने जो मेहनत की है उसके हिसाब से हमने पूरी ईमानदारी से यह बात सामने रखने की कोशिश की है.और इस तरह से राजस्थान की स्थिति आपके सामने प्रस्तुत है।