कुछ नाम ऐसे होते हे जो की अपने काम से विश्व में हमारे देश की पहचान बन जाते हे इन्ही में से एक नाम हे ओपन रेसलिंग की दुनिया का बेताज बादशाह दा ग्रेट खली | आगे बढ़े उससे पहले खली के बारे में कुछ बाते हो जाए |

दलीप सिंह राणा[3] एक भारतीय पेशेवर पहलवान, कुश्ती प्रमोटर और अभिनेता हैं। इनका जन्म 27 अगस्त 1972 को हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले के धीरैना गाँव में हुआ था। इनके पिता ज्वाला राम और इनकी माता तांडी देवी हैं। इन्हें WWE में द ग्रेट खली के नाम से जाना जाता है। इन्होंने अपनी पेशेवर कुश्ती की शुरुआत 2000 ई. में की थी। खली पेशेवर कुश्ती करियर की शुरुआत करने से पहले, पंजाब पुलिस के सहायक उप-निरीक्षक थे। खली ने चार हॉलीवुड फिल्मों, दो बॉलीवुड फिल्मों और कई टेलीविजन शो में भी काम किया है।

दलीप सिंह ने 27 फरवरी, 2002 को हरमिंदर कौर से शादी की।[4] उनकी शादी के तुरंत बाद, दलीप सिंह के कुश्ती करियर को भी काफी बुस्ट मिला। हरमिंदर के साथ अपनी शादी के सिर्फ पांच साल बाद, उन्होंने द ग्रेट खली के नाम से डब्ल्यूडब्ल्यूई में अपनी शुरुआत की थी। फरवरी 2014 में, द ग्रेट खली और उनकी पत्नी, हरमिंदर कौर ने अपने जीवन में एक बच्ची का स्वागत किया था, और उसके आगमन ने उनके जीवन को पूरी तरह से बदल दिया था। उन्होने अपनी बेटी का नाम अवलीन राणा रखा। वर्ष 2023 में अमेरिका में राणा की पत्नी ने एक बेटे को जन्म दिया।खली अत्यंत धार्मिक हैं। वे हर दिन ध्यान करते हैं और शराब और तंबाकू से दूर रहते हैं।

वे भारतीय आध्यात्मिक गुरु आशुतोष महाराज के शिष्य हैं। खली को शाकाहारी भोजन पसंद है, लेकिन वे मांस भी खाते हैं। खली का 26 जुलाई 2012 को पिट्यूटरी ग्रंथि पर एक ट्यूमर के कारण मस्तिष्क की सर्जरी भी हो चुकी है। खली 20 फरवरी 2014 को एक अमेरिकी नागरिक बन गए। फरवरी 2015 में, खली ने पंजाब में अपना कुश्ती स्कूल, कॉन्टिनेंटल रेसलिंग एंटरटेनमेंट खोला, जिसने 12 दिसंबर 2015 को अपना पहला कार्यक्रम आयोजित किया। फरवरी 2016 में, उन्होंने CWE वर्ल्ड हैवीवेट चैम्पियनशिप जीती। वे 10 फरवरी 2022 को भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये।

डीडवाना बास्केट बाल के प्रसिद्ध खिलाडी एवं समाजसेवक एवं रामनवमी महोत्सव कार्यकारिणी के संयोजक श्री अजीत सिंह राठोड़ से प्राप्त जानकारी के अनुसार राम नवमी यानि आगामी 6 अप्रेल को रामनवमी के जुलुस में ग्रेट खली शिरकत | रामनवमी महोत्सव का प्रमुख आकर्षण खली 6 मार्च को सुबह जल्दी ही डीडवाना आ जाएँगे और महोत्सव में होने वाले सभी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे |